Damini and Muskan
Damini and Muskan
मेरठ के चौधरी चरण सिंह जेल में उस वक्त एक अलग नजारा देखने को मिला, जब पति को सांप से कटवाकर हत्या करने वाली दामिनी की मुलाकात नीले ड्रम वाली मुस्कान से हुई. पति को मौत के घाट उतारने वाली दामिनी को मेरठ की चौधरी चरण सिंह जेल में रखा गया है. जेल में पहली रात दामिनी की बहुत उथल-पुथल से गुजरी. पूरी रात वह करवटें बदलती रही. उसको खाना दिया गया. लेकिन खाना उसने नहीं खाया. अगली सुबह उसने नाश्ता लिया और सबसे खास बात ये रही कि पहले से ही जेल में बंद मुस्कान से उसकी मुलाकात हुई. मुस्कान नीले ड्रम में पति को काटकर भर दिया था. बताया जा रहा है कि दोनों का एक दूसरे से परिचय भी हुआ. लगभग एक से डेढ़ मिनट की मुलाकात रही और दोनों में कुछ बात भी हुई.
जेल में बेटे को याद कर रही दामिनी-
मेरठ जिला कारागार में बंद दामिनी बार-बार अपने बेटे मानिक को याद कर रही है और उससे मिलने की इच्छा जता रही है. जेल प्रशासन के मुताबिक जेल में दाखिल होने के बाद दामिनी ने शुरुआत में खाना तो लिया, लेकिन उसे खाया नहीं. बाद में अन्य महिला बंदियों से मिलने-जुलने और बातचीत के बाद उसने भोजन किया. जेल अधिकारियों के अनुसार दामिनी कई बार अपने बेटे को याद करके रो पड़ी. इसी बीच उसने जेल की लाइब्रेरी से पढ़ने के लिए एक धार्मिक पुस्तक भी ली है.
वहीं, दामिनी ने अब तक अपने प्रेमी तुषार से मिलने की कोई इच्छा जाहिर नहीं की है. हालांकि जेल प्रशासन का कहना है कि न्यायालय की अनुमति और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की प्रक्रिया के तहत दोनों की बातचीत संभव हो सकती है.
कल नहीं खाना खाया, आज नाश्ता किया- प्रशासन
वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि कल ही दामिनी जेल में आई है और जब भी कोई बंदी नया जेल में आता है, चाहे पुरुष हो या स्त्री हो, वह आश्चर्यचकित होता है. भयभीत होता है. इस तरह से वह भी थी. कल खाना नहीं ले रही थी. खाना दिया गया, लेकिन खाया नहीं. फिर आज सुबह जब नियम बताए गए और महिलाओं से उसकी बातचीत हुई और दूसरी महिलाओं की दिनचर्या देखी तो उसने नाश्ता लिया है और अब धीरे-धीरे जेल की दिनचर्या में वह ढल रही है. वर्तमान में अभी पांच महिलाएं हैं. इस तरह की अपराधों में जो रही हैं, तीन महिला अभी तक छूट गई है.
जब मुस्कान से मिली दामिनी-
कुछ समय ऐसे होते हैं कि जब महिलाओं को एक दूसरे से मिलने का मौका मिलता है. गिनती के समय सभी जमा होती है या जब नाश्ता खाना आदि दिया जाता है तो एक जगह जमा होती है. सुबह मुस्कान और दामिनी दोनों एक साथ निकाली और मुलाकात हुई. दोनों की आपस में परिचय हुआ है. दामिनी ने अपने माता-पिता और विशेष रूप से अपने बेटे से मिलने की इच्छा जाहिर की और यह भी पूछा की जेल में किस तरीके से मुलाकात होती है.
ये भी पढ़ें: