Meerut News
Meerut News
उत्तर प्रदेश में मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा में एक पति ने अपनी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पत्नी की चाकू से गोंदकर निर्मम हत्या कर दी. उसके बाद खुद पर भी कई वार किया. जिसके बाद घायल अवस्था में पति को अस्पताल में भर्ती कराया है. जबकि पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच पड़ताल कर रही है.
ब्यूटी पॉर्लर चलाती थी इंफ्लुएंसर-
मेरठ के सरूरपुर निवासी प्रदीप अपनी पत्नी निशा चौहान और बच्चों के साथ हारा कस्बे में रहता है. प्रदीप की पत्नी निशा चौहान सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के साथ-साथ कस्बे में ही अपना ब्यूटी पार्लर चलती थी. इसी बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी रील बनाकर डालना शुरू किया तो उनके हजारों में फॉलोअर्स हो गए.
प्रॉपर्टी को लेकर पति-पत्नी में विवाद-
इसी बीच पति-पत्नी में भी कुछ विवाद रहने लगा. इसी बीच बताया जा रहा है कि इन्होंने एक प्रॉपर्टी ली थी. जिनकी रजिस्ट्री को लेकर गुरुवार पति-पत्नी में विवाद हुआ. शुक्रवार सुबह भी प्रदीप और निशा के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद मामला खौफनाक लेवल तक पहुंच गया. पति ने पत्नी पर चाकू से हमला किया.
पत्नी पर चाकू से हमला-
दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि प्रदीप ने पत्नी निशा पर चाकुओ से ताबड़तोड़ वार कर दिए. मां के शरीर से बहते खून और हमलावर पिता को देखकर बच्चे चिल्लाने लगे और बताया जा रहा है कि इसमें एक बच्चा भी घायल हुआ. इसके बाद आरोपी प्रदीप ने खुद पर भी चाकू से वार करते हुए आत्महत्या करने का प्रयास किया. चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने जब घर में जाकर देखा तो निशा की मौत हो चुकी थी और प्रदीप खून से लथपथ बेहोश पड़ा था.
जांच में जुटी पुलिस-
पड़ोसियों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायल प्रदीप को अस्पताल में भर्ती करवाया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल में जुटी है. निशा चौहान की मौत के बाद उसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
घटना के बाद सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि सुबह 6:00 बजे सूचना प्राप्त हुई थी कि निशा नाम की महिला की हत्या हुई है. इस सूचना का संज्ञान लेते हुए तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची. मौके से सीसीटीवी फुटेज भी ली गई. महिला का अपने पति प्रदीप से विवाद हो गया था और प्रदीप द्वारा अपनी पत्नी को वार करके घायल किया गया. जिसके बाद पत्नी की मृत्यु हो गई. एक बच्चा भी बीच बचाव में आया था, जो घायल हुआ है. इसके पश्चात आरोपी प्रदीप ने स्वयं को भी घायल किया है. मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आरोपी प्रदीप का इलाज कराया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: