Munger News
Munger News
बिहार के मुंगेर में एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. जिसमें एक बुजुर्ग शख्स पीने के पानी का डिब्बा लेकर आ रहा है, तभी उसे हार्ट अटैक आता है और मौके पर ही उसकी मौत हो जाती है. सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो जाती है.
CCTV में कैद हार्ट अटैक की घटना-
मुंगेर के तारापुर थाना क्षेत्र के सिसुआ गांव में सुबह-सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. पीने का पानी लाने गए 70 वर्ष के किसान विवेकानंद मिश्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई. वहीं, पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. आप वीडियो में साफ-साफ देख सकते हैं कि कैसे वह पानी का डब्बा उठाकर साइकिल पर रखने की कोशिश करते हैं और डब्बा हाथ से छूटने के बाद खुद भी लड़खड़ाते हुए सड़क पर गिर जाते हैं.
आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे-
उनको गिरता देख कुछ लोग दौड़कर आए और उन्हें उठाने की कोशिश की. लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. लोगों ने उन्हें सड़क से उठाकर किनारे किया और उन्हें पास के निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
विवेकानंद मिश्रा की मौत की खबर उनके परिजनों के दी गई. जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. कोई परिजनों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज चेक किया, जिसमें स्पष्ट दिख रहा है कि किस तरह से विवेकानंद मिश्रा 20 लीटर के पानी का डिब्बा साइकिल के करियर पर रखने की कोशिश करने के दौरान गिर पड़े.
हमेशा पानी लाने जाते थे- परिजन
परिजनों के अनुसार रोज की तरह आज सुबह भी विवेकानंद मिश्रा साइकिल से पास के गांव महापुर पीने का पानी लाने गए थे और पानी का डब्बा साइकिल पर रखने के दौरान ही अपना संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिर गए.
वहीं घटना के कारण स्पष्ट होने के बाद परिजन शव को अपने घर ले गए, जहां से उनका पार्थिव शरीर सुल्तानगंज का घाट ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया.
ये भी पढ़ें: