scorecardresearch

चादर पर खून, शराब की 2 खाली बोतल,फर्श पर शव, बगल में सोया पति... सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत का रहस्य?

उत्तराखंड के मसूरी में एक होस्टे में पति-पत्नी ठहरे हुए थे. लेकिन जब सुबह पति जगा तो कमरा बिखरा पड़ा था. पत्नी अचेत अवस्था में फर्श पर पड़ी थी. उसके नाक से खून निकल रहा था. चादर पर खून के धब्बे थे. बाद में महिला को मृत घोषित कर दिया गया.

Mussoorie News Mussoorie News

उत्तराखंड के मसूरी क्षेत्र में घूमने आई गुरुग्राम की महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है. महिला अपने पति के साथ एक होमस्टे में ठहरी हुई थी. इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत के बाद अफरा तफरी मच गई. घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. कमरे से खून के निशान और खाली शराब की बोतलें मिलने के बाद मामले में पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू कर दी है.

उत्तराखंड घूमने गया था कपल-
पुलिस के अनुसार, नवविवाहित दंपती 13 जून को दिल्ली से उत्तराखंड भ्रमण पर निकले थे. ऋषिकेश में कुछ समय बिताने के बाद दोनों 14 जून की रात करीब 11:30 बजे मसूरी धनोल्टी मार्ग स्थित टिपरीधार क्षेत्र के एक होमस्टे में रुके थे. दोनों का विवाह 8 नवंबर 2025 को विवाह के बंधन में बंधे थे.

पति की नींद खुली तो अचेत मिली पत्नी-
शुरुआती तफ्तीश के मुताबिक पति ने पुलिस को बताया कि रात करीब 3:30 बजे दोनों सोने चले गए थे. सोमवार सुबह उसकी नींद खुली तो उसने पत्नी को कमरे के फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ा पाया. महिला के मुंह और नाक से खून निकल रहा था. इसके बाद उसने होमस्टे प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची. एंबुलेंस के फार्मासिस्ट ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कराया गया.

खून के निशान, शराब की खाली बोतलें मिलीं-
जांच के दौरान पुलिस को कमरे से जरूरी सुराग मिले है. बिस्तर की चादर पर खून के निशान पाए गए, जबकि कमरे से 02 शराब की खाली बोतल भी बरामद हुईं. पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि क्या घटना से पहले दोनों ने शराब का सेवन किया था. फील्ड यूनिट ने मौके की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर साक्ष्य एकत्र किए हैं तथा आवश्यक नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं.

गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी मृतका-
पुलिस के मुताबिक, मृतका गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत थीं, जबकि उनके पति महाराष्ट्र के पुणे में आईटी क्षेत्र से जुड़े हैं. शादी के बाद भी दोनों अलग-अलग शहरों में नौकरी कर रहे थे.

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने चिकित्सकों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमॉर्टम कराने का अनुरोध किया है. अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के सास-ससुर मसूरी पहुंच चुके हैं. वहीं, उनके माता पिता आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए हैं. पुलिस ने दोनों परिवारों को मामले की जानकारी दे दी है. वहीं, होटल स्टाफ सहित पति से भी पूछताछ जारी है. मामले में पड़ताल आगे बढ़ाई जा रही है. मसूरी सीओ जगदीश पंत ने बताया कि मामले में हर एंगल से पड़ताल जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो पाएगी. उधर, तहरीर आने के बाद मामले में कानूनी कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी.

(सागर शर्मा के साथ अंकित शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: