Symbolic Photo
Symbolic Photo
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामना आई है. यहां पहले एक चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी को हवस का शिकार बनाया तो वहीं इसकी शिकायत पीड़िता ने जब अपने पिता से की तो कलयुगी पिता भी हैवान बन बैठा. कलयुगी पिता ने भी अपनी बेटी के साथ बलात्कार कर रिश्तों को शर्मसार कर दिया.
पुलिस ने किया गिरफ्तार
नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने 30 अप्रैल को अपने पिता फरमान और चाचा आसिफ पर कई महीना तक बलात्कार करने का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तुरंत नाबालिग किशोरी के पिता और चाचा के विरुद्ध बीएनएस की धारा 65(1),115(2),351(3) और 5/6 पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है.
लगाई थी न्याय की गुहार
बताया जा रहा है कि पीड़ित किशोरी की मां कुछ साल पहले आरोपी पति की हरकतों से परेशान होकर छोड़कर चली गई थी. इसके चलते एक दिन मौका पाकर पीड़िता के चाचा आसिफ ने पहले किशोरी के साथ घिनोना काम किया. किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए 4 महीनों तक लगातार पीड़िता के साथ बलात्कार करता रहा. इसके बाद परेशान होकर किसी तरह पीड़ित किशोरी ने जब अपने पिता को चाचा की करतूत बताई तो इस कलयुगी पिता ने भी एक दिन अपनी इस बेटी के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला. इसके बाद किसी तरह पीड़ित किशोरी ने शामली निवासी अपनी मामी से संपर्क किया और अपने पिता और चाचा की सारी करतूत बताई. इस पर पीड़ित किशोरी ने अपने मामी के साथ कोतवाली पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई थी.
बरहाल इस मामले में एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर के सामने एक बच्ची आई, जिसकी उम्र 14 साल थी. उसने आरोप लगाया कि उसके पिता और उसके चाचा ने कुछ महीनों के अंतराल में लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया. सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा तुरंत मुकदमा दर्ज किया गया. पिता और चाचा को गिरफ्तार किया जा चुका है. बच्ची के बयान लिए जा रहे हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
(संदीप सैनी की रिपोर्ट)