scorecardresearch

Nagpur News: 24 साल का लड़का... 11 वर्ष की नाबालिग लड़की, Instagram पर अश्लील चैट, वीडियो रिकॉर्डिंग और फिर शादी का दबाव, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार

नागपुर में 11 वर्षीय बच्ची से Instagram के जरिए कथित अश्लील बातचीत और वीडियो कॉल करने का गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि आरोपी ने बच्ची पर धर्म परिवर्तन और शादी के लिए दबाव बनाया. बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आप यहां पूरा मामला जान सकते हैं.

Advertisement
 प्रतीकात्मक तस्वीर. प्रतीकात्मक तस्वीर.

महाराष्ट्र के नागपुर स्थित जरीपटका इलाके में नाबालिग बच्ची से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि Instagram के जरिए 11 वर्षीय बच्ची से अश्लील चैट की गई और वीडियो कॉल की कथित रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है.

बच्ची ऐसे आई थी आरोपी के संपर्क में
बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर जरीपटका पुलिस ने POCSO एक्ट और IT एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने 24 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.

पुलिस के मुताबिक, बच्ची छठवीं कक्षा में पढ़ती है. शिकायत में बताया गया है कि बच्ची को उसकी एक सहेली के जरिए Instagram की एक ID मिली थी, जिसके बाद वह आरोपी के संपर्क में आई. आरोप है कि Instagram पर बातचीत के दौरान बच्ची से अश्लील चैट की गई. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बातचीत के दौरान धर्म परिवर्तन और शादी के लिए बच्ची पर दबाव बनाया गया.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बच्ची की मां को जब इस बातचीत की जानकारी हुई और उन्होंने Instagram अकाउंट चेक किया तो कथित चैट और वीडियो कॉल से जुड़ी रिकॉर्डिंग सामने आई. शिकायत के मुताबिक, वीडियो कॉल की कथित रिकॉर्डिंग को Instagram पर अपलोड किए जाने का भी आरोप है. इसके अलावा दूसरे Instagram अकाउंट से बच्ची को कथित तौर पर अश्लील संदेश और रील्स भेजे गए.

मामले की शिकायत मिलने के बाद जरीपटका पुलिस ने POCSO एक्ट समेत IT एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया. पुलिस ने चंद्रपुर निवासी 24 वर्षीय आरोपी अंकित संपत देवगड़े को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ के साथ-साथ सोशल मीडिया अकाउंट, चैट, वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक बच्ची के नाम से कथित फर्जी Instagram ID बनाए जाने और उस पर धार्मिक पोस्ट डाले जाने की बात भी शिकायत में कही गई है.