Nagpur News
Nagpur News
एक युवक महाराष्ट्र के ठाणे से नागपुर पहुंचा और उसके पास 30 से अधिक धारदार हथियार थे. इसके बाद उसने एक किराए के कमरे में 16 साल की किशोरी को बंधक बनाकर कथित तौर पर कई घंटों तक दुष्कर्म, प्रताड़ित किया. लेकिन पुलिस की सतर्कता और एक फूड डिलीवरी बॉय से मिले अहम सुराग के कारण किशोरी की जान बचाई जा सकी.
कमरे में 16 साल की लड़की को बनाया बंधक-
यह सनसनीखेज मामला नागपुर के हुडकेश्वर थाना क्षेत्र का है. पुलिस को एक किराए के कमरे में 16 वर्षीय किशोरी और 19 वर्षीय युवक मिले. पुलिस के मुताबिक, जब टीम कमरे तक पहुंची तो किशोरी गंभीर हालत में थी और आरोपी उसके गले पर चाकू लगाए हुए था. कमरे में कई धारदार हथियार पड़े थे.
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने किशोरी को कथित तौर पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया था. किशोरी के बाएं हाथ पर भी धारदार हथियार से गंभीर चोट पहुंचाई गई थी. पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आरोपी के चंगुल से किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा.
सोशल मीडिया पर दोस्ती से ब्लैकमेल तक-
जांच में सामने आया है कि इस पूरे मामले की शुरुआत सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती से हुई थी. आरोप है कि युवक ने “आकाश मेहरा” नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई और किशोरी से दोस्ती की. भरोसा जीतने के बाद उसने कथित तौर पर किशोरी की निजी तस्वीरें हासिल की और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.
फैमिली ने दर्ज कराई शिकायत-
वहीं, दूसरी ओर किशोरी के घर नहीं लौटने पर उसके माता-पिता ने हुडकेश्वर पुलिस थाने की सीनियर इंस्पेक्टर अनामिका मिर्जापुरे से संपर्क किया. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन शुरुआत में वह मकान नहीं मिल सका, जहां किशोरी को रखा गया था.
फूड डिलीवरी बॉय से मिला सुराग-
तलाश के दौरान पुलिस की नजर एक फूड डिलीवरी बॉय पर पड़ी. पुलिस ने उससे डिलीवरी से जुड़े मोबाइल नंबर की जानकारी ली. जब उस नंबर का मिलान किशोरी की कॉल डिटेल से किया गया तो अहम सुराग मिला. इसके बाद पुलिस तुरंत संबंधित किराए के कमरे तक पहुंची और किशोरी को बचा लिया.
नाबालिग से किया रेप-
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान निर्भय उर्फ आकाश माधव पाखरे के रूप में हुई है, जो ठाणे का रहने वाला बताया जा रहा है. आरोप है कि उसने इंस्टाग्राम के जरिए किशोरी से दोस्ती की और बाद में उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया. विरोध करने पर निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर कथित तौर पर उसे लंबे समय तक प्रताड़ित और शोषित और दुष्कर्म करता रहा.
आरोपी को भेजा गया जेल-
पुलिस ने आरोपी पर हत्या का प्रयास, नाबालिग के साथ दुष्कर्म, अपहरण जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: