scorecardresearch

छेड़खानी के विरोध पर 20 किमी तक किया पीछा, तोड़फोड़, Video Viral, अब एक्शन में पुलिस

नासिक के इगतपुरी के भवाली वॉटरफॉल में घूमने आई फैमिली की एक महिला ने कुछ बदमाशों ने छेड़छाड़ की. फैमिली ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उनपर हमला बोल दिया. किसी तरह से वे अपनी कार में बैठकर वहां से भागे. लेकिन बदमाशों ने 15-20 किलोमीटर तक उनका पीछा किया और लोहे के रॉड से गाड़ी पर हमला. पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Nasik News Nasik News

महाराष्ट्र के नासिक में छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने 15 से 20 किलोमीटर तक पीड़िता की गाड़ी का पीछा किया. उसके बाद गाड़ी में तोड़फोड़ की गई. जब घटना का वीडियो सामने आया तो पुलिस एक्शन में आई. अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं. जबकि 3 आरोपियों की तलाश हो रही है.

पहले छेड़खानी, फिर बदसलूकी-
नासिक में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें बदमाशों के एक गिरोह ने नासिक के मशहूर भावली डैम और वॉटरफॉल इलाके में घूमने आए पर्यटकों पर हमला कर दिया. नासिक का एक परिवार घूमने के लिए भावली वॉटरफॉल गया था. वहाँ मौजूद बदमाशों के एक गिरोह ने परिवार की एक महिला के साथ छेड़छाड़ की. जब परिवार ने इसका विरोध किया, तो गिरोह ने उन पर हमला कर दिया.

लोहे के रॉड से गाड़ी पर हमला-
इसके बाद परिवार अपनी कार में बैठकर वहाँ से निकालने की कोशिश करने लगा. लेकिन बदमाशों ने परिवार का पीछा किया और हमला जारी रखा. साथ ही लकड़ी के डंडों और लोहे की रॉड से गाड़ी पर हमला किया. पीछा करने के दौरान हमलावरों ने गाड़ी में तोड़-फोड़ की. पीड़िता के पति ने बताया कि हमला शुरू होते ही तेजी से गाड़ी भगाकर वे अपनी जान बचाने में कामयाब रहे. 

20 किमी तक पीछा करके किया हमला- पीड़िता
परिवार का कहना है कि हमलावरों ने 10 से 15 किलोमीटर तक उनका पीछा किया और रास्ते में कई जगहों पर उन पर हमले किए. इसलिए इगतपुरी पुलिस स्टेशन जाने की बजाय वह परिवार हमले के डर से नासिक की तरफ आए. इस घटना के संबंध में 0 नंबर की FIR नासिक के अंबड पुलिस थाने में दर्ज कि गई. ग्रामीण पुलिस मिलकर आरोपियों की तलाश कर रही हैं. 

वहीं पीड़िता के पति ने गाड़ी चलाते वक्त उनपर बीती इस घटना को सुनाया और कहा कि कैसे फिल्मी स्टाइल गाड़ी पर हमला हुआ और एक जगह एक लड़का गाड़ी पर लटका था.

पुलिस का एक्शन- 
पुलिस ने मामले के सिलसिले में 9 आरोपियों को मुंबई, घोटी और कसारा से हिरासत में लिया है और आगे की जांच चल रही है. पुलिस अधीक्षक डी.एस. स्वामी ने कहा कि FIR में 6-7 आरोपी दर्ज था. लेकिन हमने जांच कर 9 लोगों को अरेस्ट किया है और 3 लोगों की तलाश शुरू है. हमने इन आरोपियों को पनाह देनेवाले और मदद करनेवाले को भी आरोपी बनाया है. इसमें से एक ही आरोपी का क्रिमिनल बैकग्राउंड है.

(प्रवीण ठाकरे की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: