scorecardresearch

'हमें गोद उठा लेते हैं, गाल छूते हैं, पीछे-पीछे बाथरूम जाते हैं..', छात्राओं के हेडमास्टर पर गंभीर आरोप

बिहार के नवादा के एक सरकारी स्कूल में हेडमास्टर पर गंभीर आरोप लगे हैं. छात्राओं का कहना है कि हेडमास्टर हमें गोद में उठा लेते हैं, गाल छूते हैं. इन आरोपों के बाद पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
Nawada News Nawada News

बिहार के नवादा में सरकारी स्कूल में छात्राओं के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया है. छात्राओं ने प्रधानाध्यापक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्राओं का कहन है कि प्रधानाध्यापक हमें गोद में उठा लेते हैं, गाल छूते हैं, जब हम बाथरूम जाते हैं तो पीछे-पीछे आते हैं. इसको लेकर जमकर हंगामा हुआ. इसके बाद आरोपी प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

हेडमास्टर पर छात्राओं के गंभीर आरोप-
नवादा में एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक को छात्राओं के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. मामला नवादा सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, आनंदपुरा का है.

गोद में उठा लेते हैं, गाल छूते हैं- छात्राएं
आठवीं कक्षा की छात्राओं ने 52 साल के प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद यादव पर गंभीर आरोप लगाए है. स्कूल की छात्राओं ने बताया कि प्रिंसिपल सर हमें हमें गोद में उठा लेते हैं. गाल छूते हैं. इसके अलावा जब हमलोग बाथरूम जाते हैं तो पीछे-पीछे आते हैं और ताक-झांक करते हैं.

अभिभावकों ने जमकर किया हंगामा-
घटना के खुलासे के बाद स्कूल परिसर में स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया. सूचना मिलने पर नगर थाना और डायल-112 की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने छात्राओं की शिकायत पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. इस मामले में पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं भी जोड़ी गई हैं. पुलिस ने आरोपी प्राध्यापक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

आरोपी हेडमास्टर गिरफ्तार-
पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया है. नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने बताया कि छात्राओं की शिकायत के आधार पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ छेड़खानी और गलत नीयत से छूने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: