Nawada News
Nawada News
बिहार के नवादा में एक खौफनाक वारदात हुई है. एक महिला प्यार के खातिर अपने पति को छोड़ दिया. उसने प्रेमी के साथ पूरी जिंदगी बिताने का फैसला किया. महिला ने प्रेमी के साथ नया घर भी बसा लिया ता. लेकिन प्रेमी ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. पहले उसने प्रेमिका की हत्या की और उसके बाद उसके शव को ट्रॉली बैग में भर दिया. वारदात के आरोपी फरार हो गया. मृतका की पहचान रोह थाना के सिउर गांव की छोटी कुमारी के तौर पर हुई है.
प्रेमी के संग फरार हो गई महिला-
जानकारी के अनुसार सिऊर गांव निवासी छोटी कुमारी पहले से विवाहित थी और करीब दो साल पहले गांव के रहने वाले ऋषभ कुमार के साथ प्रेम-प्रसंग गहराने पर उसने समाज और परिवार की परवाह किए बिना अपने पति का घर छोड़ दिया और ऋषभ के साथ भाग गई. उस समय परिजनों ने रोह थाने में अपहरण व गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. लेकिन छोटी वापस नहीं लौटी.
ट्रॉली बैग में शव भर प्रेमी फरार-
घर से भागने के बाद दोनों केंद्र शासित प्रदेश दमन चले गए और वहां एक किराये का मकान लेकर साथ रहने लगे. परिजनों का आरोप है कि बीते दिनों किसी विवाद के कारण ऋषभ ने छोटी की हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने की नीयत से एक ट्रॉली बैग में बंद कर दिया.
दमन पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रॉली बैग में महिला का शव मिला है. जांच में शव की पहचान नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के सिउर गांव की छोटी कुमारी के रूप में हुई. प्राथमिक जांच में पुलिस को शक है कि हत्या ऋषभ कुमार ने की है और वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया.
प्रेमिका की हत्या की वजह साफ नहीं-
दमन पुलिस ने घटना की जानकारी रोह थाना पुलिस को दी है. इसके बाद रोह थाना पुलिस ने गांव के चौकीदार के माध्यम से मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दी. घटना की खबर मिलते ही मृतका के परिजन दमन के लिए रवाना हो गए हैं. जहां शव की पहचान, पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी. फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. स्थानीय पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है. फरार आरोपी ऋषभ कुमार की गिरफ्तारी के लिए दमन पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
ये भी पढ़ें: