scorecardresearch

नोएडा में कार सवार युवक की दबंगई, सोसाइटी का बूम बैरियर तोड़कर निकला, Video Viral

यूपी के नोएडा में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें सोसाइटी गेट पर सुरक्षाकर्मियों से एक कार सवार युवक की बहस हो जाती है. इसके बाद कार सवार युवक बूम बैरियर तोड़कर निकल जाता है. कार सवार युवक की पहचान हो गई है.

Advertisement
Noida News Noida News

उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्कोडा कार सवार की दबंगई देखने को मिली. कार सवार से सोसाइटी गेट पर सुरक्षाकर्मियों से बहस हो गई. इससे कार सवार युवक गुस्सा गया और सोसाइटी का बूम बैरियर तोड़कर निकल गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

कार सवार युवक की दबंगई-
नोएडा: सेक्टर-126 थाना क्षेत्र के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में स्कोडा कार सवार युवक की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आरोप है कि सोसाइटी के गेट पर सुरक्षाकर्मियों ने स्कोडा कार को पूछताछ के लिए रोका तो युवक उनसे बहस करने लगा. इसके बाद युवक ने स्कोडा कार से गेट का बूम बैरियर तोड़ दिया और मौके से निकल गया.

वायरल हो रहा वीडियो-
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सुरक्षा कर्मियों द्वारा वाहन को रोकने और पूछताछ करने के दौरान स्कोडा सवार युवक उनसे बहस करता है. इसके बाद वह कार को आगे बढ़ाते हुए बूम बैरियर को तोड़ देता है. आरोप है कि एक गेट का बैरियर तोड़ने के बाद युवक दूसरे गेट से भी निकलकर सोसाइटी से फरार हो गया.

कार सवार युवक की हुई पहचान-
पूरी घटना सोसाइटी में तैनात एक सुरक्षाकर्मी ने अपने मोबाइल फोन के कैमरे में रिकॉर्ड कर ली. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान तुषार टाइगर के रूप में बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, युवक सुपरनोवा के एस्पाइरा टॉवर में Airbnb संचालित करता है. हालांकि, घटना के संबंध में पुलिस की ओर से युवक की पहचान और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि किया जाना बाकी है.

घटना के बाद सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था और गेट पर वाहनों की जांच को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें: