scorecardresearch

दुनिया छोड़ने की नियत से ब्रिज पर पहुंचा कपल, प्रेमी ने यमुना में लगाई छलांग, प्रेमिका हो गई फरार, Video Viral

यूपी के प्रयागराज में नए यमुना ब्रिज पर जान देने की नियत से एक प्रेमी युगल पहुंचा. प्रेमी ने यमुना में छलांग लगा दी. लेकिन प्रेमिका का मूड बदल गया, वो मौके से फरार हो गई. गोताखोरों ने युवक की जान बचा ली. पुलिस युवती की तलाश कर रही है.

Prayagraj News Prayagraj News

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के नए यमुना ब्रिज पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक प्रेमी युगल कथित तौर पर आत्महत्या की नीयत से पुल पर पहुंचा. लेकिन जैसे ही युवक ने यमुना में छलांग लगाई, उसके साथ मौजूद युवती मौके से फरार हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

साथ जान देने का वादा, प्रेमिका हुई फरार-
मामला प्रयागराज के सिटी जोन स्थित कीडगंज थाना क्षेत्र के नए यमुना ब्रिज का है. बताया जा रहा है कि मेजा निवासी अन्नू गुप्ता अपनी प्रेमिका के साथ पुल पर पहुंचा था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों कथित तौर पर आत्महत्या की मंशा से आए थे. लेकिन युवक के यमुना में छलांग लगाते ही युवती वहां से चली गई, जिससे मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए.

प्रेमी को बचाया गया-
युवक के नदी में कूदने की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोर सक्रिय हो गए. कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इसके बाद पुलिस ने उसे आवश्यक कार्रवाई के बाद उसके परिजनों के हवाले कर दिया.

सुरक्षित है युवक-
दिनदहाड़े नए यमुना ब्रिज पर हुई इस घटना ने राहगीरों को भी स्तब्ध कर दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवती की तलाश के साथ घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है. फिलहाल युवक सुरक्षित है. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: