scorecardresearch

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम और उसकी सहेली के बीच क्या है संबंध? ज्योतिषाचार्य अजय दुबे का सनसनीखेज दावा

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में ज्योतिषाचार्य पंडित अजय दुबे ने बड़ा दावा किया है. पंडित दुबे ने दावा किया है कि इस हत्या की साजिश में एक और महिला शामिल है, जिसका खुलासा जल्द हो सकता है. उन्होंने यह भी इशारा किया कि यह महिला सोनम की सहेली हो सकती है और दोनों के बीच कुछ संबंध होने की संभावना भी जताई है.

Advertisement
Sonam Raghuvanshi (Photo/PTI) Sonam Raghuvanshi (Photo/PTI)

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड अब एक रहस्यमयी मोड़ पर आ गया है. इस मामले में अब ज्योतिषाचार्य पंडित अजय दुबे ने चौंकाने वाले दावे और खुलासे किए हैं, जिसने इस मर्डर मिस्ट्री को और पेचीदा बना दिया है. राजा रघुवंशी के पारिवारिक ज्योतिषाचार्य पंडित अजय दुबे का कहना है कि राजा के परिवार ने हत्या के बाद उनसे संपर्क कर कुंडली का विश्लेषण करवाया था. 

ज्योतिषाचार्य ने सोनम के बारे में बताया था-
पंडित अजय दुबे ने बताया कि राजा की हत्या के बाद परिवार का पहला सवाल था कि सोनम कहां है? इस पर पंडित ने कहा कि वह जिंदा है और सुरक्षित है. जब पूछा गया कि वह कहां है? तो पंडित ने उत्तर दिया था कि वह उत्तर दिशा में है. वहीं, इस मामले में सबसे सनसनीखेज दावा पंडित ने तब किया जब उनसे पूछा गया कि हत्या में कौन शामिल हो सकता है. पंडित का जवाब था कि तीन से चार लोग और एक महिला. इसके साथ ही पंडित दुबे ने आगे दावा किया कि इस हत्या की साजिश में एक और महिला शामिल है, जिसका खुलासा जल्द हो सकता है. उन्होंने यह भी इशारा किया कि यह महिला सोनम की सहेली हो सकती है और दोनों के बीच कुछ संबंध होने की संभावना भी जताई.

2 साल से था सोनम का प्रेम प्रसंग- दावा
पंडित दुबे के अनुसार, सोनम की कुंडली में राहु का प्रभाव है, जिससे वह जिद्दी और अपनी बात मनवाने वाली प्रवृत्ति की है. उन्होंने कहा कि सोनम जो चाहती थी, उसे पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती थी. इतना ही नहीं, पंडित ने यह गंभीर आरोप भी लगाया कि सोनम के परिवार को राजा की कुंडली में मृत्यु योग की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने यह बात राजा के परिवार से छुपाई. अगर यह जानकारी दी गई होती, तो उसके उपाय किए जा सकते थे और हत्या टल सकती थी. पंडित दुबे ने दावा किया कि सोनम का पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जो इस हत्या के पीछे की पृष्ठभूमि बन सकता है. उन्होंने कहा कि सोनम की चाल-चलन और व्यवहार को देखकर पहले ही शक की संभावना थी.

सम्बंधित ख़बरें

पंडित अजय दुबे का दावा है कि उन्होंने अब तक जो भी भविष्यवाणियां की हैं, वे सही साबित हुई हैं और इस बार भी उनका अनुमान सच्चाई के बेहद करीब है. इस रहस्यमयी हत्याकांड में इस ज्योतिषीय दावों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता हैं. अब देखने वाली बात यह होगी कि आने वाले दिनों में क्या पंडित की भविष्यवाणियां सच साबित होती हैं और क्या सोनम और उसकी कथित सहेली की भूमिका पर से पर्दा उठेगा.

(रवीश पाल सिंह की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: