ayodhya ram temple
ayodhya ram temple
अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं. रोजाना नई-नई चीजें सामने आ रही हैं. इस मामले में मनीष यादव, करुणेश पांडेय, अनुकल्प मिश्रा, रामशंकर यादव, रमांकर मिश्रा, लवकुश मिश्रा और अविनाश शुक्ला से चंदा चोरी मामले में बरामदगी हुई है. चलिए आपको बताते हैं राम मंदिर चंदा चोरी मामले में क्या-क्या बरामद हुआ है?
अविनाश से डॉलर और आभूषण बरामद-
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी अविनाश शुक्ला के पास से 20.39 लाख रुपए कैश मिला है. उसके पास से 1121 अमेरिकी डॉलर भी बरामद हुए हैं. उसके पास से 159.54 ग्राम चांदी और 8.14 ग्राम पीली धातु की चेन और 3.44 ग्राम पीली धातु के आभूषण मिले हैं.
अविनाश शुक्ला के योग केंद्र में एक रहस्यमयी बक्सा मिला है. जिसपर राम राज्य कोश और राम राज्य प्रशासन के साथ पेटीएम का क्यूआर कोड लगा हुआ है. इस कोड को स्कैन करने पर राम राज्य कोश में पैसा जाता है.
करुणेश पांडेय से क्या मिला?
करुणेश पांडेय के पास से भी चढ़ावा चोरी की चीजें मिली हैं. करुणेश पांडेय के पास से 18 लाख 7 हजार 63 रुपए कैश मिले हैं. इसमें नोट के साथ सिक्के भी शामिल हैं. अनुकल्प मिश्रा के पास से 16 लाख 82 हजार 40 रुफए कैश मिले हैं.
किसके पास से क्या मिला?
लवकुश मिश्रा के पास से 14 लाख 25 हजार रुपए कैश मिला है. उसके पास से 500 रुपए के 2850 नोट मिले हैं. रमांकर मिश्रा के पास से 7 लाख 32 हजार 170 रुपए मिले हैं. उसके पास से 2 सफेद धातु के सिक्के और करीब 24.72 ग्राम का एक बिछुआ भी मिला है.
मनीष यादव के पास से क्या मिला?
मनीष यादव के पास से 2 लाख रुपए कैश बरामद हुए हैं. इसमें 500, 200 और 100 के नोट शामिल हैं. रामंशंकर यादव के हॉस्टल के कमरे से एक लाख रुपए कैश बरामद हुए हैं.
चंपत राय और अनिल मिश्रा दे चुके हैं इस्तीफा-
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी चंपत राय और ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं. ट्रस्ट की बैठक में इनके इस्तीफे को स्वीकार किया जा सकता है. कहा जा रहा है कि ट्रस्ट की बैठक में दो सीनियर सदस्यों के इस्तीफे पर चर्चा होने की संभावना है.
अभी ट्रस्ट के एक सदस्य बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा के निधन के बाद से एक पद खाली है. अब दो सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है. इस तरह से ट्रस्ट के तीन पद खाली हैं.
ये भी पढ़ें: