scorecardresearch

Rampur News: पति ही निकला हत्यारा... शारीरिक संबंध बनाते समय शिक्षिका पत्नी की गला घोटकर कर दी हत्या, जानें पूरा मामला 

यूपी के रामपुर जनपद में एक पति ने ही अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पति ने शारीरिक संबंध बनाते समय गुस्सा आने पर शिक्षिका पत्नी की गला घोटकर कर हत्या करने की जुर्म कबूल किया है. यहां आप पूरा मामला जान सकते हैं. 

 Accused Husband in Police Custody Accused Husband in Police Custody

पति-पत्नी का रिश्ता बेहद भरोसे और विश्वास का होता है लेकिन यदि यह विश्वास तोड़कर पति ही अपनी पत्नी का हत्यारा बन जाए तो भला महिला को कौन बचा सकता है. उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक पति ने ही अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. 

पति और देवर पर हत्या करने का आरोप
यह मामला रामपुर की कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र का है, जब एक बंद घर में शिक्षिका का शव मिला. सूचना मिलते ही कोतवाली सिविल लाइन पुलिस घटनास्थल पहुंची. परिजनों नें मृतक शिक्षिका के पति और उसके देवर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया. पुलिस ने जब पति को गिरफ्तार किया तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया. उसने बताया कि शारीरिक संबंध बनाते समय मुझे गुस्सा आ गया और पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे के कार्रवाई में जुट गई है. आपको मालूम हो कि नए पुलिस अधीक्षक के चार्ज संभालने के बाद दो दिन के अंदर दो मामलों का पुलिस ने खुलासा किया है.

आवास पर मिला था शव
रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि थाना सिविल लाइन अंतर्गत एक सूचना प्राप्त हुई थी. जिसमें एक शिक्षिका का शव उनके आवास पर मिला था. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और पंचायतनामा की कार्रवाई की गई . मृतक शिक्षिका के परिजनों द्वारा तहरीर दी गई है. इसमें दहेज-हत्या में मृतक शिक्षिका के पति और देवर को नामजद किया गया है. पति को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है. पति ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया है उसने गुस्से में आकर शारीरिक संबंध बनाते समय पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. पति को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है. पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है.

(आमिर खान की रिपोर्ट)