scorecardresearch

गांव के युवक के साथ होटल पहुंची शादीशुदा युवती, फिर हो गया कांड

हरियाणा के रोहतक में एक युवक और एक युवती होटल में पहुंचते हैं. कुछ देर बाद युवक होटल से बाहर आ जाता है. लेकिन जब काफी समय तक वो वापस नहीं आता और कमरे में कोई हलचल नहीं होती है तो होटल कर्मचारी पुलिस से संपर्क करते हैं. पुलिस आकर कमरे का दरवाजा खोलती है तो हर कोई हैरान रह जाता है. युवती की लाश मिलती है.

Advertisement
Rohtak News Rohtak News

हरियाणा के रोहतक में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. दिल्ली रोड स्थित एक निजी होटल के कमरे में विवाहिता का शव मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस के मुताबिक महिला सुबह एक युवक के साथ होटल पहुंची थी. कुछ देर बाद युवक होटल से बाहर चला गया और वापस नहीं लौटा. इसके बाद होटल कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

होटल में पहुंचे युवक और युवती-
रोहतक के दिल्ली रोड स्थित निजी होटल में मंगलवार सुबह खेड़ी साध गांव निवासी रूबी एक युवक के साथ पहुंची थी. दोनों ने होटल में कमरा लिया. बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद युवक वापस आने की बात कहकर कमरे से बाहर चला गया. लेकिन काफी देर बाद भी जब वह वापस नहीं आया तो होटल कर्मचारियों को शक हुआ. 

होटल में मिली डेड बॉडी-
होटल स्टाफ ने कमरे का दरवाजा खटखटाया. अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे की जांच की. जहां रूबी मृत अवस्था में मिली. शुरुआती जांच में युवती की गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका सामने आई है. हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी.

युवक-युवती की हुई पहचान-
पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान खेड़ी साध गांव निवासी रूबी के रूप में हुई है. रूबी की शादी झज्जर जिले के भगवतीपुर गांव में हुई थी. वहीं, उसके साथ होटल में आया युवक नीरज भी खेड़ी साध गांव का ही रहने वाला बताया जा रहा है. 

पुलिस ने जुटाए सबूत-
घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया. टीम ने होटल के कमरे में बारीकी से जांच कर साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया है. साथ ही होटल के रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज समेत दूसरे साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है. 

इस मामले में एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. पुलिस के मुताबिक होटल से जाने के बाद नीरज ने अपने घर पर खुदकुशी की कोशिश की. परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. 

जांच में जुटी पुलिस-
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को लेकर हर पहलू की जांच कर रही है. दोनों के बीच क्या संबंध थे. होटल के कमरे में क्या हुआ और युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई. इन सभी सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे. 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी.

(सुरेंदर सिंह की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: