Saharanpur News
Saharanpur News
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के कोतवाली मंडी क्षेत्र की आजाद कॉलोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दो बाइक सवार युवक एक घर के बाहर खड़े युवक पर फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवकों ने युवक को निशाना बनाकर गोली चलाई. हालांकि घटना में किसी के घायल होने की सूचना फिलहाल सामने नहीं आई है.
फायरिंग का वीडियो वायरल-
वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. वायरल वीडियो 19 अगस्त की देर रात का है, पीड़ित युवक के परिजनों ने कोतवाली मंडी पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के साथ ही घटना के पीछे की वजह और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है.
पुलिस के संज्ञान में है वीडियो- एसपी
एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है. इस मामले में तहरीर प्राप्त हो चुकी है और अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है.
जल्द ही घटना का खुलासा होगा- एसपी
एसपी सिटी व्योम बिंदल ने कहा कि पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा. घटना के पीछे पुरानी रंजिश थी या कोई अन्य कारण, जांच के बाद तथ्य सामने आने पर इसकी जानकारी दी जाएगी.
जांच के बाद सच आएगा सामने- एसपी
उन्होंने कहा कि पुलिस इस वीडियो की जांच कर रही है. इसमें तहरीर प्राप्त की जा चुकी है और अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है. शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा. तहरीर अभी प्राप्त हुई है तो इसमें घटना का तथ्य जैसे ही सामने आएगा कि कोई पुरानी रंजिश थी या कोई और भी बात था तो तुरंत आपको अवगत कराया जाएगा.
ये भी पढ़ें: