scorecardresearch

Samastipur News: नशे की लत ने बनाया हैवान! पिता ने रुपए नहीं दिए तो बेटे ने कुल्हाड़ी से काट डाला, मां बचाने दौड़ी तो उनको भी मारकर किया घायल, पढ़ें पूरा मामला

बिहार के समस्तीपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर है. यहां पर एक बेटे ने नशा करने के लिए रुपए नहीं देने पर अपने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है. मां बचाने के लिए दौड़ी तो बेटे ने उनपर भी हमला कर दिया. इस हमले में मां घायल हो गईं हैं. यहां आप पूरा मामला पढ़ सकते हैं. 

Advertisement
Son kills Father (Representative Image) Son kills Father (Representative Image)

बिहार के समस्तीपुर में नशे की लत में हैवान बने बेटे ने पिता के द्वारा नशे के लिए रुपए नहीं देने पर पिता की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. इस हमले में बचाने गई मां भी घायल हो गईं. जिनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 

सूखा नशा का लग गया था लत 
बता दें कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर मस्जिद के पास रहने वाले मोहम्मद अरमान (25) को पिछले कुछ दिनों से सूखा नशा का लत लग गया था. हमेशा नशे की हालत में घर आया करता था. बीती मंगलवार रात अरमान सूखा नशा करके घर लौटा था. उसके कुछ देर के बाद पिता से फिर नशे के लिए रुपए की मांग करने लगा. इससे पिता नाराज होकर उसे रुपए देने से इंकार कर दिया.

फिर क्या था नशे की हालत में अरमान को गुस्सा आ गया और घर मे रखे कुल्हाड़ी से पिता पर हमला कर दिया. यह देख कर मां बचाने के लिए दौड़ी तो बेटे ने उनपर भी हमला कर दिया. हंगामे की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए. फिर अरमान को पकड़ लिया. इसके बाद बीच बचाव कर पिता और मां को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया. जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया. परिजन एम्बुलेंस से पिता मोहम्मद इस्लाम को पटना ले जा रहे थे कि रास्ते मे उनकी मौत हो गई. मां का इलाज चल रहा है.

नशे की लत में बेटे ने पिता की ले ली जान 
इन दिनों सूखा नशा के गिरफ्त में युवा पीढ़ी आते जा रहे है. हर दिन सड़कों पर सूखा नशा का सेवन करते हुए छोटे बच्चें से लेकर युवा तक दिख जाते है. इसी सूखे नशे की लत में फंसे एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी. नशे में वह इतना अंधा हो गया था कि उसे ये भी पता नहीं चला कि उसने कितनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया है. बरहाल पुलिस ने मोहम्मद अरमान को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

सदर डीएसपी दुर्गेश कुमार ने बताया सुबह सुबह सूचना मिली कि मोहम्मद इस्लाम पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद अब्दुल्ला को उनके बेटे मोहम्मद अरमान के द्वारा धार धार हथियार से गले पर वार कर दिया गया है. पुलिस की टीम गई उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टर के द्वारा पटना रेफर कर दिया गया था. पटना जाने के क्रम में ही पता चल गया कि उनकी मौत हो चुकी है. शव को वापस लाया गया. घटनास्थल से प्रयोग किया गया कुल्हाड़ी को जप्त कर लिया गया.जो अभियुक्त है उसको गिरफ्तार कर लिया गया है.घटना के कारण का पता लगाया जा रहा. मोहम्मद अरमान की मां के द्वारा बताया गया कि उनका बेटा नशे की लत में था. नशे के लिए रुपए की मांग किया करता है.