Sambhal News
Sambhal News
उत्तर प्रदेश के संभल में पुलिस ने खेत पर फसल की रखवाली कर रहे किसान की हत्या के मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी समधी को गिरफ्तार कर चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है. जहां पति को पत्नी के प्रेम संबंधों की भनक लगने के बाद पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की और फिर दोनों ने मिलकर खेत पर ही गला दबाकर हत्या को अंजाम दिया था. इसके बाद मृतक की पत्नी ने हत्या किए जाने के लिए शोर मचाया और पुलिस के सामने अपनी चचेरे देवर पर हत्या करने का आरोप लगाया था.
खेत में मिला युवक का शव-
दरअसल बुधवार सुबह को धनारी थाना इलाके के भिरावटी गांव के निवासी 40 वर्षीय नरेश का शव खेत पर पड़ा हुआ मिला था और मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले थे. मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए थे और मृतक की पत्नी शीला ने चचेरे देवर पर हत्या का आरोप लगाया था. इसके बाद पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल शुरू की. इसी बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक नरेश की गला दबाकर हत्या किए जाने की भी स्थिति साफ हो गई.
समधी से प्रेम संबंध-
पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान मृतक नरेश की पत्नी शीला से पूछताछ की तो वही गांव में भी गहन जांच पड़ताल की तो नरेश की पत्नी शीला के अपने ही समधी से प्रेम संबंध होने की जानकारी मिली. जिसके बाद धनारी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने मृतक नरेश की पत्नी शीला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो नरेश की हत्या का राज खुल गया.
पति को लग गई थी प्रेम संबंध की भनक-
जहां मृतक नरेश की पत्नी शीला के द्वारा अपने प्रेमी (समधी ) सतपाल के साथ ही मिलकर पति की गला दबाकर हत्या को अंजाम दिया गया था. पुलिस ने सख्ती से पूछताछ शुरू की तो जानकारी मिली कि गिरफ्तार आरोपी सतपाल की पत्नी की मौत हो जाने के बाद शीला के प्रेम संबंध सतपाल के साथ हो गए थे और दोनों के बीच प्रेम संबंध की भनक शीला के पति नरेश को भी लग गई थी. ऐसे में दोनों के प्रेम संबंधों में बाधक बनने वाले पति को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश रची गई और फिर दोनों ने मिलकर हत्या को अंजाम दिया था.
अवैध संबंध का खुला राज-
मृतक की पत्नी शीला से पूछताछ के दौरान उसके प्रेमी सत्यपाल का नाम सामने आया. पुलिस ने सतपाल को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की. इसके बाद एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने किसान की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा किया है. एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि मृतक की पत्नी शीला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो जानकारी मिली कि मृतक की पत्नी शीला ने अपने समधी सतपाल के साथ घटना को अंजाम दिया है और शीला हुआ सत्यपाल का काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था. इनके द्वारा ही गला दबाकर हत्या की गई और फिर किसी और के द्वारा घटना को अंजाम देने का रूप देने का प्रयास किया गया. पुलिस के द्वारा सतपाल और शीला को गिरफ्तार किया गया है.
(अभिनव माथुर की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें: