scorecardresearch

पत्नी के अफेयर से परेशान था पति, प्रेमी के साथ जाने की कर रही थी जिद, पति ने उठाया खौफनाक कदम

यूपी के शाहजहांपुर में एक पति ने अपनी पत्नी से परेशान होकर जहर खा लिया. उसने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ बात करते हुए पकड़ लिया था. बताया जा रहा है कि पत्नी अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी. इससे परेशान पति ने जहर खा लिया. इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

Advertisement
Shahjahanpur News Shahjahanpur News

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया. उसने पत्नी को मना किया, लेकिन पत्नी प्रेमी से शादी करना पर अड़ी रही. इस बात से परेशान होकर पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया. हालत बिगड़ने पर उसको इलाज के लिए बरेली ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

पति ने जहर खाकर दे दी जान-
फिलहाल तहरीर के आधार पर पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दरअसल थाना पुवाया के गांव मजिदपुर की रहने वाले 26 वर्ष के अनूप कुमार ने 31 जुलाई को 1 बजे जहरीला रात खा लिया. तहरीर के मुताबिक भाई अखिल ने उसको इलाज के लिए बरेली ले गया, जहां उसकी 1 अगस्त को उसकी मौत हो गई.

प्रेमी के साथ रहना चाहती थी पत्नी- 
अखिल ने अपनी भाभी मनु और उसके प्रेमी दिलीप पर आत्महत्या में उकसाने का मामला दर्ज कराया. परिजनों की माने तो अनूप ने अपनी पत्नी मनु को रंगे हाथों प्रेमी से बात करते हुए देख लिया था. जिससे वह परेशान रहने लगा और उसने जहरीला पदार्थ खा लिया. फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मनु और उसके प्रेमी दिलीप को गिरफ्तार कर लिया है. 

पत्नी को पति की मौत का कोई दुख नहीं-
मनु के चहरे पर पति की मौत का जरा सा भी अफसोस नजर नहीं आ रहा, ना ही कोई सिकन है. बताया जा रहा है कि वह अपने प्रेमी दिलीप से शादी करना चाहती थी. इस बात की जिद वो लगातार करती रही. जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया, उसके बाद भी वो अपने प्रेमी का ही नाम लेती रही.

पुलिस ने दोनों को जेल भेजा-
पूरा मामला पुवाया थाना के मजिदपुर गांव का है. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है.

ये भी पढ़ें: