scorecardresearch

प्यार पर परिवार का पहरा, दो फैमिली में चले लात-घूसे और लाठी-डंडे

यूपी के सुल्तानपुर में सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में पुलिस की मौजूदगी भी दिखाई दे रही है. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. बताया जा रहा है कि एक लड़का और एक लड़की के प्रेम संबंधों को लेकर दो पक्षों में विवाद था. इसी को लेकर जमकर मारपीट हुई.

Sultanpur News Sultanpur News

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें दो पक्षों में लात-घूसे और लाठी-डंडे जमकर चले. कई लोग जख्मी हो गए. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में दूसरा पक्ष पहुंच गया और एक बार फिर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस दौरान पुलिस की मौजदू रही. हालांकि बाद में दोनों पक्षों ने तहरीर दी है.

अस्पताल में मारपीट का वीडियो वायरल-
सुल्तानपुर में धनपतगंज थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर स्थित इमरजेंसी वार्ड में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस दौरान डॉयल 112 पुलिस की भई मौजूदगी रही. दो पक्ष आपस मे लाठी डंडे और लात घूसे चला रहे हैं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों पक्षों की  तरफ से लोग उग्र है और एक-दूसरे के साथ मारपीट कर रहे हैं. इस दौरान पुलिस झगड़ा रोकने की कोशिश भी कर रही है. लेकिन उसमें सफलता नहीं मिल रही है. इस दौरान एक पुलिसवाला वीडियो भी बना रहा है.

प्रेमी युगल को लेकर दो पक्षों में बवाल-
हरौरा बाजार इलाके में रहने वाले दो अग्रहरी परिवार के बीच लड़का-लड़की को लेकर विवाद था. यह विवाद सोमवार को उस समय खूनी संघर्ष में बदल गया, जब दोनों पक्षों में हुई मारपीट में लगभग सात लोग गंभीर घायल हो गए. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनपतगंज ले जाया गया, जहां मेडिकल परीक्षण के दौरान अस्पताल में ही दोनों पक्ष फिर से भिड़ गए और पुलिस की मौजूदगी में हुई लाठी डंडे और लात घूसे चले. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

3 की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर-
इस घटना के बाद क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच एक लड़का और लड़की के पूर्व संपर्क को लेकर विवाद की बात सामने आई है. दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है, जिस पर गंभीरता से जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है. मारपीट में घायल तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.

(नितिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: