scorecardresearch

थाने में SI कांड! 8 सेकंड में 5 थप्पड़, Video Viral

यूपी के वाराणसी में महिला एसआई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एसआई एक महिला को थप्पड़ मार रही है. इस वीडियो में एसआई महिला को 8 सेकंड में 5 थप्पड़ मारती है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच हो रही है. इसके बाद कार्रवाई होगी.

Varanasi News Varanasi News

उत्तर प्रदेश में वाराणसी के चौबेपुर थाना परिसर में तैनात महिला उपनिरीक्षक का एक महिला को थप्पड़ मारने का कथित वीडियो सामने आया है. SI ने 8 सेकंड में महिला को लगातार 5 थप्पड़ मारा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं.

जमीन विवाद में बुलाया गया था थाने-
ये मामला चौबेपुर थाना क्षेत्र की कादीपुर कला ग्राम पंचायत के परानापुर गांव का है. यहां आबादी की जमीन को लेकर पूनम पत्नी जोगेंद्र और दूसरे पक्ष के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. इस मामले में पहले पंचायत भी हो चुकी थी. विवाद के सिलसिले में दोनों पक्षों को चौबेपुर थाने बुलाया गया था.

SI ने महिला को मारे 5 थप्पड़-
बताया जा रहा है कि थाने में मौजूद गीता पत्नी रामसेवक की महिला उपनिरीक्षक रोशनी सिंह से किसी बात को लेकर बहस हो गई. आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर महिला उपनिरीक्षक ने गीता को थप्पड़ मार दिए. मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जांच के बाद होगी कार्रवाई- पुलिस
मामले पर एसीपी सारनाथ विनय द्विवेदी ने बताया कि वायरल वीडियो एक दिन पुराना है. उन्होंने कहा कि आबादी की जमीन से जुड़े विवाद में एक महिला की शिकायत पर गीता के पति को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था. इसकी जानकारी मिलने पर गीता भी थाने पहुंच गई और पति को बुलाने का कारण पूछने लगी. इसी दौरान विवाद बढ़ गया और यह घटना हुई. एसीपी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

(सुरेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें::