scorecardresearch
ऑफबीट

Cooling Indoor Plants: गर्मी में घर को ठंडा रखते हैं ये इंडोर प्लांट, भीषण गर्मी से चाहिए राहत को आज ही लगाएं

indoor plants
1/6

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है. ऐसे में इंडोर प्लांट्स घर को नेचुरल तरीके से ठंडा रखने में मदद कर सकते हैं. ये पौधे हवा को साफ करने के साथ आसपास की नमी भी बनाए रखते हैं, जिससे कमरा ज्यादा फ्रेश और ठंडा महसूस होता है. खास बात यह है कि इन्हें ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं पड़ती. तो चलिए जानते हैं कौन से हैं ये प्लांट्स.

Indoor Plants
2/6

पीस लिली (Peace Lily)
पीस लिली हवा से टॉक्सिन हटाने के लिए जानी जाती है. यह कमरे की नमी बनाए रखती है, जिससे गर्मी कम महसूस होती है. इसके सफेद फूल घर को सुंदर और फ्रेश लुक देते हैं.

Indoor Plants
3/6

मनी प्लांट (Money Plant)
मनी प्लांट घर की हवा को साफ करने और गर्मी कम महसूस कराने में मदद करता है. इसे पानी या मिट्टी दोनों में आसानी से उगाया जा सकता है. इसकी बेलें घर को नेचुरल और ठंडा लुक देती हैं.

Indoor Plants
4/6

एलोवेरा (Aloe Vera)
एलोवेरा सिर्फ स्किन के लिए ही नहीं, बल्कि घर का तापमान संतुलित रखने में भी मददगार माना जाता है. यह गर्मी में हवा को फ्रेश रखता है और कम देखभाल में भी आसानी से बढ़ता है. इसे खिड़की के पास रखना बेहतर होता है.

Indoor Plants
5/6

स्नेक प्लांट (Snake Plant)
स्नेक प्लांट हवा को साफ करने के लिए काफी लोकप्रिय है. यह रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है और घर के अंदर ताजगी बनाए रखने में मदद करता है. इसे ज्यादा पानी या धूप की जरूरत नहीं होती, इसलिए यह आसानी से घर के अंदर लगाया जा सकता है.

Indoor Plants
6/6

एरेका पाम (Areca Palm)
एरेका पाम गर्मियों के लिए सबसे अच्छे इंडोर प्लांट्स में माना जाता है. यह हवा में नमी बनाए रखता है और कमरे को ठंडा महसूस कराने में मदद करता है. इसकी हरी-भरी पत्तियां घर की खूबसूरती भी बढ़ाती हैं. इसे हल्की धूप और नियमित पानी की जरूरत होती है.