scorecardresearch
Advertisement
ऑफबीट

Festive Fashion Trends 2026: त्योहारों में दिखना है सबसे स्टाइलिश? फॉलो करें ये 7 ट्रेंडिंग एथनिक फैशन लुक्स

फेस्टिव लुक हो सबसे खास!
1/8

त्योहारों में दिखना है स्टाइलिश और खूबसूरत? तो इस बार ट्राई करें ये 7 एथनिक फैशन ट्रेंड्स. हर फेस्टिवल सीजन में एक जैसा सूट पहनने के बजाय कुछ नया ट्राई करें. छोटे-छोटे स्टाइलिंग बदलाव भी लुक को खास बना सकते हैं. फिर चाहे पूजा हो, दिवाली पार्टी या फैमिली गेट-टुगेदर. इन लुक्स से अपना फेस्टिव स्टाइल बनाएं.
 

सिल्क कुर्ता सेट
2/8

रिच लुक के लिए सिल्क या सिल्क-ब्लेंड कुर्ता चुनें. झुमके और जूतियों के साथ लुक को स्टाइल करें.
 

फ्लोई अनारकली
3/8

घूमती हुई अनारकली ड्रेस में खूबसूरत फेस्टिव लुक मिलता है और फोटो भी अच्छी आती है. इसे चांदबाली और सैंडल के साथ स्टाइल करें.
 

शरारा सेट
4/8

चौड़े घेरे वाला शरारा आउटफिट को फेस्टिव टच देता है. छोटे क्लच और स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ पहनें और पार्टी में सबसे अलग दिखें.
 

मिरर वर्क आउटफिट
5/8

मिरर वर्क वाला कुर्ता या जैकेट लुक में चमक जोड़ता है. इसे सिंपल बॉटम और इसे थोड़ी बहुत जूलरी के साथ पहनें.
 

एथनिक को-ऑर्ड सेट
6/8

मैचिंग टॉप और बॉटम से स्टाइलिश लुक आसानी से बनता है. मिनिमल जूलरी और ब्लॉक हील्स के साथ पहनें.
 

साड़ी विद मॉडर्न ब्लाउज
7/8

साड़ी के साथ स्टाइलिश ब्लाउज लुक को नया अंदाज देता है. बेल्ट या स्टेटमेंट इयररिंग्स से इसे खास बनाएं. 
 

एथनिक जैकेट स्टाइल
8/8

कुर्ते के ऊपर एम्ब्रॉयडरी वाली जैकेट पहनें. यह सिंपल आउटफिट को भी फेस्टिव और क्लासी बना देती है.