scorecardresearch
Advertisement
ऑफबीट

Diwali Door Decoration Idea: दिवाली पर फूलों से सजाएं घर का दरवाजा, मेहमान एक नजर में हो जाएंगे इंप्रेस

Diwali Door Decoration Idea
1/11

दीवाली पर घर की सजावट के लिए लोग रंगोली, दीये और लाइट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इस बार आप रंगों के साथ ताजे फूलों से भी घर को सजा सकते हैं. खासकर घर का मुख्य दरवाजा फूलों से सजाने पर इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती है.

Diwali Door Decoration Idea
2/11

दीवाली पर गेंदे के फूलों का तोरण लगाना सजावट का सबसे आसान और पारंपरिक तरीका है. इसके लिए पीले और नारंगी गेंदे के फूलों को धागे में पिरोकर लंबी माला बनाएं. इसमें बीच-बीच में आम के पत्ते भी लगा सकते हैं.

Diwali Door Decoration Idea
3/11

अगर आप दरवाजे को अलग अंदाज में सजाना चाहते हैं तो उसके पूरे फ्रेम को फूलों से कवर कर सकते हैं. इसके लिए गेंदे के फूलों की लड़ियां बनाकर दरवाजे के दोनों किनारों और ऊपर की तरफ लगाएं. पीले और नारंगी फूलों का कॉम्बिनेशन देखने में काफी अच्छा लगेगा.

Diwali Door Decoration Idea
4/11

दरवाजे पर एक जैसी माला लगाने के बजाय अलग-अलग रंगों के फूलों की लड़ियां भी लगा सकते हैं. इसके लिए लाल गुलाब, पीले गेंदे और सफेद चमेली के फूलों का इस्तेमाल करें.

Diwali Door Decoration Idea
5/11

दरवाजे के बीच में फूलों का गोल हैंगिंग भी लगा सकते हैं. इसे बनाने के लिए गोल रिंग पर हरी पत्तियां लगाएं और फिर गुलाब व गेंदे के फूलों से सजाएं.

Diwali Door Decoration Idea
6/11

दीवाली पर घर के मुख्य द्वार के पास शुभ-लाभ और स्वास्तिक बनाने की परंपरा है. इस बार इन्हें रंगों की जगह फूलों से बना सकते हैं.
 

Diwali Door Decoration Idea
7/11

दरवाजे के ऊपर एक लंबी फूलों की माला लगाने के बजाय कई छोटी-छोटी झालरें बना सकते हैं. इन्हें अलग-अलग लंबाई में रखें, ताकि दरवाजे पर सुंदर डिजाइन तैयार हो जाए.

Diwali Door Decoration Idea
8/11

फूलों की सजावट को और खास बनाने के लिए उनके साथ फेयरी लाइट्स का इस्तेमाल करें. दरवाजे के दोनों तरफ गेंदे की लड़ियां लगाएं और उनके बीच गर्म रोशनी वाली छोटी लाइट्स लगाए.

Diwali Door Decoration Idea
9/11

अगर घर के मुख्य दरवाजे तक सीढ़ियां हैं तो उनके किनारों को भी फूलों से सजा सकते हैं.

Diwali Door Decoration Idea
10/11

अगर आप पूरे दरवाजे को फूलों से नहीं सजाना चाहते तो उसके दोनों ऊपरी कोनों को सजा सकते हैं. इसके लिए गेंदे के फूलों के गुच्छे बनाएं और उनके साथ हरी पत्तियां लगाएं.

Diwali Door Decoration Idea
11/11

दरवाजे पर गोल माला की जगह दिल के आकार की फूलों वाली सजावट बना सकते हैं.