scorecardresearch
Advertisement
ऑफबीट

Diwali Flower Rangoli Idea 2026: इस दीवाली रंगों की जगह फूलों से बनाएं खूबसूरत रंगोली, घर के डोर से पूजा रूम तक सजाएं ऐसे, पड़ोसी भी पूछेंगे कैसे बनाया

Diwali Flower Rangoli
1/9

दीपावली पर घर की सफाई और सजावट के साथ रंगोली बनाने की भी खास परंपरा है. आमतौर पर लोग रंगों और गुलाल से रंगोली बनाते हैं, लेकिन इस बार कुछ अलग करना चाहते हैं तो फूलों की रंगोली बना सकते हैं. गेंदे की पीली-नारंगी पंखुड़ियां, गुलाब की खुशबू और सफेद फूलों की खूबसूरती घर के आंगन को खास बना सकती है. अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामान या किसी खास हुनर की जरूरत नहीं होती.

Diwali Flower Rangoli
2/9

पीले और नारंगी गेंदे के फूलों से गणेश भगवानवाली रंगोली बना सकते हैं. सबसे पहले जमीन पर चॉक से गोल आकार बनाएं. इसके बाद अलग-अलग घेरों में गेंदे की पंखुड़ियां सजाएं. साइड में दीया रख दें. यह डिजाइन घर के मुख्य दरवाजे और आंगन के लिए अच्छा रहेगा.

Diwali Flower Rangoli
3/9

अगर रंगोली को थोड़ा अलग लुक देना चाहते हैं तो गुलाब की लाल, गुलाबी और सफेद पंखुड़ियों से ऐसा आकार बना सकते हैं. इसके चारों ओर गेंदे की पंखुड़ियां सजाएं. यह डिजाइन छोटा होने के बावजूद काफी आकर्षक दिखाई देगा.
 

Diwali Flower Rangoli
4/9

जिन लोगों को आसान डिजाइन पसंद हैं, वे फूलों वाली रंगोली बना सकते हैं. चारों तरफ गेंदे के फूलों की पंखुड़ियां लगाएं और अंदर गुलाब या सफेद फूलों से छोटे-छोटे पैटर्न बनाएं. इसे बनाने में कम समय लगेगा और यह दरवाजे के सामने अच्छी लगेगी.
 

Diwali Flower Rangoli
5/9

दीपावली के मौके पर दीये के आकार की रंगोली भी बना सकते हैं. इसके लिए नारंगी और पीले गेंदे की पंखुड़ियों से दीये का आकार तैयार करें. ऊपर की तरफ लाल या गुलाबी फूलों से लौ बनाएं. आसपास छोटे-छोटे दीये रखकर सजावट पूरी करें.

Diwali Flower Rangoli
6/9

कुछ नया बनाने का मन है तो चांद के आकार की रंगोली बना सकते हैं. इसे गुलाबी पंखुड़ियों से सजाएं. यह डिजाइन थोड़ा समय ले सकता है, लेकिन तैयार होने के बाद घर की सजावट में खास आकर्षण जोड़ देगा.

Diwali Flower Rangoli
7/9

दीपावली की सजावट में मां लक्ष्मी के पैरों का विशेष स्थान है. गेंदे की पंखुड़ियों से मां लक्ष्मी के पैर बनाएं और उसके चारों ओर गुलाब या सफेद फूलों की छोटी रंगोली सजाएं. इसे पूजा स्थल के पास बनाया जा सकता है.

Diwali Flower Rangoli
8/9

फूलों की रंगोली को और सुंदर बनाने के लिए उसके बीच या किनारों पर छोटे दीये रख सकते हैं. गेंदे और गुलाब के साथ सफेद फूलों का इस्तेमाल करने से रंगों का अच्छा मेल बनता है. 

Diwali Flower Rangoli
9/9

दीपावली पर घर की सफाई और सजावट के साथ रंगोली बनाने की भी खास परंपरा है. आमतौर पर लोग रंगों और गुलाल से रंगोली बनाते हैं, लेकिन इस बार कुछ अलग करना चाहते हैं तो फूलों की रंगोली बना सकते हैं. गेंदे की पीली-नारंगी पंखुड़ियां, गुलाब की खुशबू और सफेद फूलों की खूबसूरती घर के आंगन को खास बना सकती है. अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामान या किसी खास हुनर की जरूरत नहीं होती.

 

Photos: Pinterest