scorecardresearch
ऑफबीट

बरसात के मौसम में पौधों को रोजाना पानी देना चाहिए या नहीं? जानें

Plant Care tips (Photo/ChatGPT AI)
1/8

बरसात के मौसम में गमले के पौधे हरे हो जाते हैं. गमले में हरियाला दिखाई देने लगती है. लेकिन बरसात के मौसम को लेकर एक सवाल मन में उठता है कि क्या बरसात के मौसम में गमले में पौधों को पानी देना चाहिए या नहीं? बरसात के मौसम में पौधों को पानी देने से क्या होता है? 

Plant Care tips (Photo/ChatGPT AI)
2/8

बरसात में पौधों को पानी देना चाहिए. लेकिन कुछ पौधों को कम पानी की जरूरत होती है. अगर उन पौधों को पानी देते हैं तो पौधा सड़ सकता है. चलिए आपको बताते हैं कि किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

Plant Care tips (Photo/ChatGPT AI)
3/8

कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिनको बार-बार पानी दिया जाए तो उनकी जड़ें सड़ सकती हैं और पूरा पौधा खराब हो सकता है. इसलिए बरसात में पौधों को पानी देने से पहले कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है.

Plant Care tips (Photo/ChatGPT AI)
4/8

एलोवेरा, जेड प्लांट, स्नेक प्लांट और कैक्टस ऐसे पौधे हैं, जिनको बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं होती. ये पौधे पत्तियों या जड़ों में पानी जमा रखते हैं. इसलिए बरसात में इनको रोजाना पानी नहीं देना चाहिए.

Plant Care tips (Photo/ChatGPT AI)
5/8

अगर इन पौधों में बरसात के मौसम में रोजाना पानी देंगे तो इनकी जड़ें सड़ने लगती हैं. इसकी पत्तियां पीली होने लगती है. गिरने लगती हैं. कई बार तना भी गलने लगता है.

Plant Care tips (Photo/ChatGPT AI)
6/8

बरसात के मौसम में पौधों में पानी देने से पहले मिट्टी की जांच जरूर करनी चाहिए. सबसे पहले अपनी उंगली को दो इंच तक मिट्टी में डालें. अगर मिट्टी नम या गीली निकले तो उस दिन पानी न डालें.

Plant Care tips (Photo/ChatGPT AI)
7/8

पौधों में पानी इस समय डालना चाहिए, जब मिट्टी सूखी लगे. इससे पौधों को जरूरत से हिसाब से ही पानी मिलेगा.

Plant Care tips (Photo/ChatGPT AI)
8/8

अगर गमले में पानी जमा हो जाए तो उसे निकाल दें. जड़ों के पास ज्यादा देर तक पानी ना टिकने दें. इससे जड़ों को सड़ने से बचाया जा सकता है.