scorecardresearch
ऑफबीट

DIY Drain Cleaning: बारिश में किचन का ड्रेनेज बार-बार हो जाता है जाम? ये 5 आसान टिप्स रखेंगे सिंक को एकदम क्लीन

Kitchen Drain Blockages
1/5

बारिश के मौसम में किचन का ड्रेनेज जाम होना एक आम समस्या है. नमी और गंदगी बढ़ने से सिंक का पानी धीरे-धीरे निकलने लगता है. कई बार पाइप में जमा चिकनाई, खाना और कचरा बदबू की वजह भी बन जाते हैं. अगर समय रहते इसकी सफाई और देखभाल न की जाए तो छोटी-सी लापरवाही बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है. हालांकि, रोजमर्रा की कुछ आसान आदतें अपनाकर आप किचन के ड्रेनेज को साफ रख सकते हैं और जाम होने की समस्या से बच सकते हैं.

Kitchen Sink
2/5

2. इस्तेमाल किया हुआ तेल या घी सिंक में न बहाएं

खाना बनाने के बाद बचा हुआ तेल या घी सिंक में डालना सबसे बड़ी गलतियों में से एक है. गर्म अवस्था में यह आसानी से बह जाता है, लेकिन पाइप के अंदर ठंडा होकर जमने लगता है. समय के साथ इसकी परत मोटी होती जाती है और गंदगी भी उसी में चिपकने लगती है. बेहतर होगा कि इस्तेमाल किया हुआ तेल किसी अलग डिब्बे में इकट्ठा करें और सही तरीके से निपटाएं.

Kitchen Sink
3/5

3. हफ्ते में एक बार गर्म पानी से करें सफाई
अगर आप चाहते हैं कि पाइप में चिकनाई जमा न हो, तो हफ्ते में एक बार सिंक में धीरे-धीरे गर्म पानी डालें. इससे पाइप की दीवारों पर जमी हल्की ग्रीस और गंदगी ढीली हो जाती है.

Sink
4/5

4. बेकिंग सोडा और सिरका का घोल
ड्रेनेज की हल्की सफाई के लिए घरेलू उपाय भी काम आ सकते हैं. आधा कप बेकिंग सोडा सिंक में डालें और उसके ऊपर आधा कप सफेद सिरका डाल दें. करीब 15 से 20 मिनट तक इसे ऐसे ही रहने दें. इसके बाद गर्म पानी डालकर पाइप को फ्लश कर दें. इससे हल्की बदबू और जमा गंदगी साफ करने में मदद मिल सकती है.

Sink
5/5

5. सिंक की जाली का इस्तेमाल करें
अगर आपके सिंक में स्ट्रेनर नहीं लगा है, तो इसे जरूर लगाएं. यह खाने के बड़े और छोटे कणों को पाइप में जाने से रोकता है. इसे रोज साफ भी करें, ताकि उसमें जमा कचरा वापस सिंक में न चला जाए.