scorecardresearch
Advertisement
ऑफबीट

Rakhi Mehndi Designs: राखी पर लगाएं ये 5 खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, कम समय में बनेंगे और दिखने में ट्रेंडी भी लगेंगे

Rakhi Special Mehndi
1/6

रक्षाबंधन का त्योहार आते ही मेहंदी को लेकर उत्साह बढ़ जाता है. राखी के दिन नए कपड़े, गहने और मेकअप के साथ हाथों में मेहंदी त्योहार के लुक को पूरा करती है. हालांकि, आजकल हर कोई घंटों बैठकर भारी-भरकम मेहंदी लगवाना नहीं चाहता. ऐसे में सिंपल, मिनिमल और जल्दी बनने वाले डिजाइन पसंद किए जा रहे हैं. खास बात यह है कि इन डिजाइनों को घर पर भी आसानी से लगाया जा सकता है. अगर आप भी इस राखी पर हाथों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो इन 5 मेहंदी डिजाइनों को ट्राई कर सकती हैं.

Rakhi Mehndi Designs
2/6

1. फ्लोरल मेहंदी डिजाइन रहेगा हमेशा ट्रेंड में
फूल-पत्तियों वाली मेहंदी का डिजाइन सिंपल होने के साथ काफी एलिगेंट नजर आता है. इसमें हथेली के बीच एक छोटा फूल बनाकर उसके आसपास पत्तियां और पतली बेल बनाई जा सकती है. उंगलियों पर छोटे-छोटे फूल या डॉट्स लगाने से डिजाइन और खूबसूरत दिखता है.
 

मंडला मेहंदी डिजाइन देगा ट्रेडिशनल टच
3/6

2. मंडला मेहंदी डिजाइन देगा ट्रेडिशनल टच
मंडला डिजाइन लंबे समय से मेहंदी में पसंद किया जाता रहा है. हथेली के बीच गोलाकार पैटर्न बनाकर उसके चारों ओर छोटी पंखुड़ियां, जाली और डॉट्स बनाए जाते हैं. इसके साथ उंगलियों पर हल्का डिजाइन रखने से हाथ ज्यादा भरा हुआ नहीं लगता. 
 

3. भाई-बहन के रिश्ते वाला स्पेशल डिजाइन
4/6

3. भाई-बहन के रिश्ते वाला स्पेशल डिजाइन
हथेली के बीच राखी, छोटा-सा भाई-बहन का सिल्हूट, दिल या भाई शब्द के साथ मिनिमल डिजाइन बनाया जा सकता है. इसके आसपास छोटे फूल और पत्तियों की बेल लगाने से पूरा पैटर्न बैलेंस हो जाएगा. 
 

 4. अरेबिक मेहंदी से मिलेगा स्टाइलिश लुक
5/6

 4. अरेबिक मेहंदी से मिलेगा स्टाइलिश लुक
अगर आपको थोड़ी बोल्ड और मॉडर्न मेहंदी पसंद है तो अरेबिक डिजाइन बेहतर विकल्प हो सकता है. इसमें हथेली के एक हिस्से से शुरू होकर फूल, पत्तियां और बेल तिरछे पैटर्न में बनाई जाती हैं. डिजाइन के बीच में ज्यादा जगह खाली छोड़ी जाती है, जिससे हाथ साफ और स्टाइलिश दिखाई देता है. 
 

5. मिनिमल मेहंदी पसंद है तो ट्राई करें ये डिजाइन
6/6

5. मिनिमल मेहंदी पसंद है तो ट्राई करें ये डिजाइन
ऑफिस जाने वाली महिलाओं या कॉलेज गर्ल्स के लिए मिनिमल मेहंदी सबसे आसान विकल्प है. इसमें सिर्फ उंगलियों, हथेली के बीच या कलाई पर छोटा-सा पैटर्न बनाया जा सकता है. एक पतली बेल, छोटे फूल, हार्ट, स्टार या डॉट्स से भी हाथ खूबसूरत दिख सकते हैं.