scorecardresearch

AC चलाए बिना भी रहेगा घर ठंडा! गर्मी से राहत दिलाने वाले ये 5 सस्ते और आसान देसी तरीके जरूर आजमाएं

हर कोई ऐसा ऑप्शन तलाशता है जो घर को ठंडा भी रखे और बिजली की खपत भी कम हो. अच्छी बात यह है कि AC के अलावा भी कई ऐसे विकल्प मौजूद हैं जो कम खर्च में घर के तापमान को काफी हद तक कम कर सकते हैं. ये तरीके न केवल आसान है बल्कि पर्यावरण के लिए भी बेहतर माने जाते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही 5 ऑप्शन के बारे में, जिनकी मदद से गर्मियों में घर को ठंडा रखा जा सकता है.

How to keep your house cool How to keep your house cool

गर्मी का मौसम आते ही लोगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती घर को ठंडा रखना होता है. बढ़ते तापमान के कारण ज्यादातर लोग राहत पाने के लिए एयर कंडीशनर (AC) का सहारा लेते हैं, लेकिन लंबे समय तक AC चलाने से बिजली का बिल काफी बढ़ जाता है. ऐसे में हर कोई ऐसा ऑप्शन तलाशता है जो घर को ठंडा भी रखे और बिजली की खपत भी कम हो. अच्छी बात यह है कि AC के अलावा भी कई ऐसे विकल्प मौजूद हैं जो कम खर्च में घर के तापमान को काफी हद तक कम कर सकते हैं. ये तरीके न केवल आसान है बल्कि पर्यावरण के लिए भी बेहतर माने जाते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही 5 ऑप्शन के बारे में, जिनकी मदद से गर्मियों में घर को ठंडा रखा जा सकता है.

हाई-एफिशिएंसी एयर कूलर
आजकल बाजार में मिलने वाले एयर कूलर AC की तुलना में काफी कम बिजली खर्च करते हैं. आमतौर पर ये 150 से 300 वाट तक बिजली का इस्तेमाल करते हैं, जो AC से बहुत कम है. कंपनियों के नए मॉडल में हनीकॉम्ब पैड लगाए जा रहे हैं, जो पुराने वुड वूल पैड से ज्यादा टिकाऊ और असरदार होते हैं. कई कूलर इन्वर्टर पर भी चल जाते हैं और बिजली कटने पर भी राहत देते हैं.

खस या बांस की चिक
भारत में पुराने समय से खस या बांस की चिक का इस्तेमाल घर को ठंडा रखने के लिए किया जाता रहा है. खस की जड़ों से बनी इन चटाइयों को खिड़कियों या बालकनी पर लगाया जाता है. जब इन पर पानी डाला जाता है तो हवा ठंडी होकर कमरे में आती है और हल्की सुगंध भी फैलती है. इससे घर के अंदर का तापमान काफी हद तक कम हो जाता है.

रिफ्लेक्टिव रूफ कोटिंग
गर्मियों में छत सबसे ज्यादा गर्म होती है और वही गर्मी घर के अंदर पहुंचती है. ऐसे में छत पर सफेद या रिफ्लेक्टिव पेंट करवाना एक अच्छा उपाय है. ये पेंट सूर्य की लगभग 80 प्रतिशत गर्मी को वापस परावर्तित कर देता है, जिससे घर के अंदर तापमान कई डिग्री तक कम हो सकता है.

सही समय पर वेंटिलेशन
गर्मी से बचने के लिए घर में हवा का सही प्रवाह होना भी जरूरी है. दिन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खिड़कियां और पर्दे बंद रखना चाहिए ताकि धूप अंदर न आए. वहीं सुबह और शाम के समय घर की विपरीत दिशा की खिड़कियां खोलने से हवा का अच्छा प्रवाह बनता है और गर्म हवा बाहर निकल जाती है.

इंडोर पौधे
घर में लगाए गए पौधे भी प्राकृतिक तरीके से वातावरण को ठंडा रखने में मदद करते हैं. पौधों में होने वाली Transpiration प्रक्रिया के कारण वे हवा में नमी छोड़ते हैं, जिससे आसपास का तापमान कम महसूस होता है. फर्न, स्नेक प्लांट, एलोवेरा और पीस लिली जैसे पौधे घर के अंदर लगाने के लिए अच्छे विकल्प माने जाते हैं.

ये भी पढ़ें: