scorecardresearch

सॉफ्ट, बाउंसी और लंबे समय तक टिकने वाले कर्ली बाल चाहिए? अपनाएं ये आसान तरीके, बिना हीट के मिलेंगे खूबसूरत कर्ल्स

ज्यादातर लोग कर्ल बनाने के लिए हीटिंग टूल्स जैसे कर्लर या स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करते हैं, जिससे बालों को नुकसान पहुंच सकता है. अच्छी बात यह है कि अब आप बिना हीट के भी घर पर आसानी से खूबसूरत कर्ल्स पा सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 आसान तरीके, जिनसे आप रातों-रात अपने बालों को कर्ली बना सकते हैं.

Easy Ways To Curl Your Hair Easy Ways To Curl Your Hair

आजकल कर्ली और वेवी बालों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. हर कोई बिना ज्यादा मेहनत के सॉफ्ट और बाउंसी कर्ल्स पाना चाहता है. हालांकि, ज्यादातर लोग कर्ल बनाने के लिए हीटिंग टूल्स जैसे कर्लर या स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करते हैं, जिससे बालों को नुकसान पहुंच सकता है. अच्छी बात यह है कि अब आप बिना हीट के भी घर पर आसानी से खूबसूरत कर्ल्स पा सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 आसान तरीके, जिनसे आप रातों-रात अपने बालों को कर्ली बना सकते हैं.

ओवरनाइट ब्रेड्स
यह सबसे पुराना और आसान तरीका है. हल्के गीले बालों में 2 से 3 चोटी बना लें. अगर आपको टाइट कर्ल्स चाहिए तो छोटी-छोटी चोटी बनाएं. सुबह उठकर चोटी खोलें और हल्के हाथों से कंघी करें. इससे आपको नेचुरल और सॉफ्ट वेव्स मिलेंगी.

रोब टाई मेथड
इस तरीके में एक सॉफ्ट रोब बेल्ट का इस्तेमाल किया जाता है. गीले बालों पर बेल्ट को सिर के ऊपर रखें और बालों को उसके चारों तरफ लपेटते जाएं. यह तरीका फ्रेंच ब्रेड जैसा होता है. सुबह खोलने पर बालों में वॉल्यूम और बाउंसी कर्ल्स नजर आएंगे.

बन स्टाइल
बालों को दो हिस्सों में बांटकर हाई पोनीटेल बनाएं. फिर बालों को ट्विस्ट करके बन बना लें और पिन से सेट कर दें. रातभर ऐसे ही रहने दें. सुबह खोलने पर आपको हल्के और नेचुरल वेव्स मिलेंगे.

पिन कर्ल्स
बालों में हल्का मूस लगाकर छोटे-छोटे सेक्शन लें और उन्हें रोल करके स्कैल्प के पास पिन से फिक्स कर दें. बेहतर रिजल्ट के लिए स्कार्फ बांध लें. सुबह पिन हटाकर बालों को उंगलियों से सुलझाएं. इससे आपको डिफाइंड और सुंदर कर्ल्स मिलेंगे.

फोम रोलर्स
फोम रोलर्स का इस्तेमाल करना बहुत आसान है. बालों को रोलर्स पर लपेटकर क्लिप से लॉक कर दें. रातभर सूखने दें. सुबह खोलकर उंगलियों से सेट करें. इससे बालों में लंबे समय तक टिकने वाले कर्ल्स बनते हैं.

ये भी पढ़ें: