पिज्जा पॉकेट रेसिपी
पिज्जा पॉकेट रेसिपी
बच्चों को अकसर पिज्जा और बाहर का जंक फूड खूब पसंद आता है, लेकिन रोज रोज बाहर का खाना देना उनके सेहत के लिए भी ठीक नहीं है. ऐसे में आप घर पर ही जल्दी बनने वाला हेल्दी स्नैक तैयार कर सकते हैं. जिसको हम पिज्जा पॉकेट बोलते हैं. पिज्जा पॉकेट एक ऐसी रेसिपी है जो स्वादिष्ट तो होती ही है और बहुत कम समय में बन कर रेडी भी हो जाती है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत या महंगे सब्जियों की जरूरत भी नहीं पड़ती. अगर बच्चे स्कूल से आकर कुछ टेस्टी मांगें, तो यह रेसिपी आप उन्हें झटपट बना कर खिला सकती हैं.
पिज्जा पॉकेट बनाने का सामान
पिज्जा फिलिंग तैयार करने का तरीका
सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें कटी हुई शिमला मिर्च, प्याज और उबला हुआ कॉर्न डालें. अब इसमें पिज्जा सॉस मिलाएं.
इसके बाद इसमें नमक, चिली फ्लेक्स और ओरेगानो डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. आखिर में इसमें कद्दूकस किया हुआ चीज डालें और चम्मच से मिला लें. अब आपकी पिज्जा फिलिंग तैयार है.
पिज्जा पॉकेट बनाने का तरीका
अब ब्रेड स्लाइस के किनारों को काट कर अलग कर दें और बेलन की मदद से ब्रेड के सफेद पार्ट को पतला बेल दें. इससे ब्रेड आसानी से मोड़ी जा सकेगी.
अब ब्रेड के बीच में तैयार की गई पिज्जा फिलिंग रखें. इसके बाद ब्रेड को मोड़कर पॉकेट की तरह बंद कर दें. किनारों को थोड़ा पानी लगाकर हाथ से दबा दें ताकि फिलिंग बाहर न निकले.
5 मिनट में ऐसे करें तैयार
अब एक तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा सा बटर लगाएं. तैयार पिज्जा पॉकेट को तवे पर रखें और धीमी आंच पर दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक सेक लें.
जब ब्रेड कुरकुरी हो जाए और चीज अंदर से पिघल जाए, तो समझ लें कि पिज्जा पॉकेट तैयार है.
तैयार पिज्जा पॉकेट को प्लेट में निकालें और बीच से हल्का काट लें. इसे टमाटर सॉस के साथ बच्चों को परोसें.
यह रेसिपी न सिर्फ स्वाद में शानदार होती है, बल्कि घर पर बनी होने के कारण ज्यादा हेल्दी भी रहती है. बच्चे इसे बहुत पसंद करते हैं और इसे दोबारा बनाने की फरमाइश भी करते हैं.
ये भी पढ़ें