Vastu TIPS
Vastu TIPS
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी चीजें केवल सजावट ही नहीं करतीं, बल्कि वे हमारे जीवन की ऊर्जा, मानसिक स्थिति और पारिवारिक माहौल पर भी असर डालती हैं. कई बार अनजाने में हम ऐसी वस्तुएं घर में रख लेते हैं, जो सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को रोकती हैं और तनाव, विवाद या रुकावटों का कारण बनती हैं. अगर आप घर में सुख-शांति और तरक्की चाहते हैं, तो वास्तु के अनुसार इन 7 चीजों को घर में रखने से बचना चाहिए.
टूटे हुए भगवान की मूर्ति या शीशा
घर में कभी भी टूटी हुई भगवान की मूर्ति, फोटो या दरार वाला शीशा नहीं रखना चाहिए. वास्तु के अनुसार यह अशुभ माना जाता है और इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. ऐसे सामान को तुरंत घर से हटा देना चाहिए.
डरावनी तस्वीरें या मूर्तियां
घर में ऐसी तस्वीरें या शोपीस नहीं रखने चाहिए जो डर, क्रोध या आक्रामकता का भाव पैदा करें. शेर, भेड़िया या हिंसक रूप वाले चित्र घर के शांत माहौल को प्रभावित कर सकते हैं.
अकेले जानवर या पक्षी की तस्वीर
वास्तु के अनुसार घर में किसी एक पक्षी या अकेले जानवर की तस्वीर या मूर्ति नहीं रखनी चाहिए. खासकर बेडरूम में सांप जैसे जीवों की तस्वीरें रखने से बचें. माना जाता है कि अकेले पक्षी या जानवर वैवाहिक जीवन में तनाव और दूरी का कारण बन सकते हैं.
ताजमहल के शोपीस
वास्तु में ताजमहल की तस्वीर या शोपीस घर में रखना शुभ नहीं माना जाता. क्योंकि यह एक मकबरा है और मृत्यु का प्रतीक माना जाता है. इससे घर में स्थिरता और ठहराव की ऊर्जा बढ़ सकती है, जो प्रगति में बाधा डालती है.
नकारात्मक तस्वीरें
ऐसी तस्वीरें जिनमें उदासी, सूखे पेड़, बिना फूल-पत्तों वाले पौधे, युद्ध या निराशा दिखाई देती हो, उन्हें घर में लगाने से बचना चाहिए. ऐसी तस्वीरें मानसिक तनाव और नकारात्मक सोच को बढ़ा सकती हैं.
कांटेदार पौधे
गुलाब को छोड़कर कैक्टस या अन्य कांटेदार पौधे घर के अंदर नहीं रखने चाहिए. वास्तु के अनुसार ये पौधे जीवन में रुकावट, तनाव और विवाद का संकेत देते हैं. इन्हें घर के अंदर रखने से पारिवारिक माहौल प्रभावित हो सकता है.
युद्ध के दृश्य वाली पेंटिंग
रामायण या महाभारत जैसे ग्रंथों के युद्ध दृश्यों की पेंटिंग घर में लगाने से बचना चाहिए. ऐसे चित्र संघर्ष और प्रतिस्पर्धा का प्रतीक होते हैं, जिससे घर में विवाद और तनाव की स्थिति बन सकती है.
ये भी पढ़ें: