scorecardresearch

How To Make Mango Tikole Chutney: घर पर झटपट बनाएं आम के टिकोले की चटनी, स्वाद मस्त और सेहत के लिए भी अच्छी, यहां से नोट कर लें रेसिपी

Aam Ki Chutney Recipe: आम के टिकोले की चटनी जहां खाने में स्वादिष्ट लगती है, वहीं सेहत के लिए भी बहुत अच्छी होती है. आम के टिकोले की चटनी का खट्टा-तीखा स्वाद किसी भी खाने का मजा दोगुना कर देता है. आज हम आपको आम के टिकोले की स्वादिष्ट और चटपटी चटनी बनाने की विधि बता रहे हैं.

Aam ke Tikole Ki Chutney Aam ke Tikole Ki Chutney

Mango Chutney Recipe: आम की चटनी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है तो समझें इसे खाने पर कितना मजा आएगा. आज हम आपको आम के टिकोले की स्वादिष्ट और चटपटी चटनी बनाने की विधि बता रहे हैं. आम के टिकोले की चटनी का खट्टा-तीखा स्वाद किसी भी खाने का मजा दोगुना कर देता है. आम के टिकोले की चटनी जहां खाने में स्वादिष्ट लगती है, वहीं सेहत के लिए भी बहुत अच्छी होती है. यह पाचन में भी मददगार मानी जाती है. अभी पेड़ पर आम के टिकोले खूब लगे हैं. बाजार में आम के टिकोले आसानी से मिल रहे हैं. ऐसे में आप देरी मत कीजिए यहां से आम के टिकोले की चटनी की रेसिपी जानिए और आज घर पर बना ही लीजिए. इस आम के टिकोले की चटनी को आप रोटी-सब्जी, दाल-चावल, पूड़ी-पराठे, पकोड़े या किसी और व्यंजन के साथ खा सकते हैं. 

आम के टिकोले की चटनी बनाने के लिए सामग्री 
1. आम के टिकोले
2. हरी मिर्च
3. लहसुन की कलियां
4. अदरक का टुकड़ा
5. हर धनिया
6. भुना जीरा पाउडर
7. एक चुटकी हींग 
8.  काला नमक
9. सादा नमक स्वाद के अनुसार
10. ​गुड़, चीनी या शहद
11. भुने हुए चने 
12. मूंगफली
13. पुदीना की पत्तियां
14. सरसों 

ऐसे बनाएं आम के टिकोले की चटनी
आम के टिकोले की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम को पानी में अच्छे से धो लें. इसके बाद इसे छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. आम के टिकोले के बीज को अलग कर दें. आपको मालूम हो इस चटनी को बनाने के लिए आम एकदम कच्चा और सख्त होना चाहिए, तभी यह चटनी स्वादिष्ट बनेगी. आप आम की चटनी में मूंगफली या भुने हुए चने डाल सकते हैं. आप चाहें तो सिर्फ आम के टिकोले की चटनी बना सकते हैं. अब एक मिक्स जार लें और उसमें कटे हुए आम के टिकोले, साथ में हरी मिर्च, लहसुन, पुदीना, अदरक और हरा धनिया डालें. इसके बाद इसमें भुना जीरा पाउडर, हींग, काला नाम और सादा नमक मिलाएं. 

आप इन चीजों को डालकर चटनी बना सकते हैं. यदि आपको हल्की मिठास पसंद है तो इसमें थोड़ा सा गुड़ या चीनी या शहद भी डाल सकते हैं. इसके बाद मिक्स जार में जरा सा पानी डालकर चटनी को पीस लें. ध्यान रखें कि चटनी ज्यादा पतली न हो, बल्कि थोड़ी गाढ़ी ही रहे. चटनी जब अच्छी तरह से पीस जाए तो इसे एक बाउल में निकाल लें. इस तरह से आम के टिकोले की चटपटी चटनी खाने के लिए तैयार है. आप चाहें तो इस चटनी में ऊपर से थोड़ा सा सरसों का तड़का भी लगा सकते हैं. इसके लिए एक छोटे पैन में थोड़ा तेल गर्म करें, उसमें राई और सूखी लाल मिर्च डालें और जब यह चटकने लगे तो इसे चटनी के ऊपर डाल दें. इससे चटनी का स्वाद और भी बढ़ जाता है. यदि आप कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं तो आम के टिकोले की चटनी जरूर बनाएं. 

आम के टिकोले की चटनी खाने के फायदे
आम के टिकोले की चटनी में विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है. गर्मियों में यह चटनी शरीर को ठंडक पहुंचाने में भी सहायक होती है. आम के टिकोले की चटनी में शामिल चने और मूंगफली को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है. इस चटनी को खाने से मसल्स का विकास होता है. आम की चटनी में शामिल पुदीना और जीरा गर्मियों में पेट को ठंडा रखते हैं और खाना पचाने में मदद कर सकते हैं. आम की चटनी खाने से वजन भी कम हो सकता है. दरअसल, इस आम के टिकोले की चटनी में चीनी, गुड़ और शहद का डाला गया है. हाई प्रोटीन होने के कारण इसे खाने के बाद पेट ज्यादा देर तक भरा महसूस होता है.