scorecardresearch

Viral Video: आगरा के इस गोल्डन घेवर को खाकर शायद आपको शुगर न हो...25 हजार है कीमत

रक्षा बंधन को लेकर आगरा में खास तौर पर 'गोल्डन घेवर' बनाए जा रहे हैं. इस घेवर की खासियत ये है कि इसके ऊपर 24 कैरेट के सोने की परत लगाई गई है. गोल्डन घेवर की कीमत 25,000 रुपए प्रति किलो है.

Gold Ghewar Gold Ghewar
हाइलाइट्स
  • 25 हजार रुपये किलो कीमत

  • लगी है सोने की परत

त्योहार में जायका बिना मीठे के नहीं आता. भारत में एक से बढ़कर एक जायकेदार मिठाइयां है. सावन का महीना चल रहा है और ये पूरा महीना लजीज घेवर की खुशबू से महकता रहता है. राखी का त्योहार भी करीब है और राखी बांधकर मुंह मीठा कराने की रस्म भी. वैसे तो लगभग हर हिस्से में बहन की रक्षा का ये त्योहार धूम धाम से मनाया जाता है लेकिन आगरा में इस त्योहार की रौनक कुछ अलग ही होती है. रक्षाबंधन के मौके पर आगरा का घेवर इस त्योहार में जायके को दोगुना कर देता है. इस बार आगरा के घेवर की सिर्फ खुशबू ही लोगों को नहीं भा रही है, बल्कि इन दिनों शहर में गोल्डन घेवर की चर्चा भी ज़ोरशोर से हो रही है.

25 हजार रुपये किलो कीमत
अलग-अलग शहरों में घेवर की कीमत अलग-अलग है. आपने ज्यादा से ज्यादा हजार, दो हजार रुपए किलो का घेवर खाया होगा लेकिन आगरा के गोल्डन घेवर का जितना जायका अलग है उतनी ही कीमत भी. इस गोल्डन घेवर की कीमत 25 हजार रुपए प्रति किलो है. यानी एक पीस खरीदने या खाने के लिए आपको लगभग 1 हजार रुपए खर्च करने होंगे. ये स्पेशल मिठाई को आगरा के शाह मार्केट के पास ब्रज रसायन मीठान भंडार ने बनाया है. इस घेवर की खासियत ये है कि इसके ऊपर 24 कैरेट के सोने की परत लगाई गई है.

ब्रज रसायन मिठाई भंडार के मालिक तुषार गुप्ता ने बताया कि गोल्डन घेवर में पिस्ता, बादाम, मूंगफली, अखरोट के साथ कई मेवों का मिश्रण है. ऊपर आइसक्रीम के स्वाद वाली मलाई की परत भी है. फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के स्वीट सेल के अध्यक्ष शिशिर भगत का कहना है कि कोविड के दो साल बाद पहली बार तीज और रक्षाबंधन के बाजार में तेजी देखने को मिल रही है."