15 रिजेक्शन के बाद मिली 1.1 करोड़ की नौकरी. (Image: X/@GantavyaMalviya)
15 रिजेक्शन के बाद मिली 1.1 करोड़ की नौकरी. (Image: X/@GantavyaMalviya)
लगातार नौकरी के लिए आवेदन करने के बाद रिजेक्शन मिलना किसी के लिए भी निराशाजनक हो सकता है. लेकिन गंतव्य मालवीय ने हर रिजेक्शन को अपनी कमजोरी नहीं, बल्कि खुद को बेहतर बनाने का मौका माना. करीब 15 बार अमेजन से रिजेक्शन मिलने के बावजूद उन्होंने कोशिश जारी रखी. आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें अमेजन जर्मनी में करीब 1.1 करोड़ रुपये के पैकेज पर नौकरी मिल गई. तो चलिए आपको बताते हैं उनकी कहानी...
ECE की पढ़ाई, टेक्नोलॉजी में बनाया करियर
गंतव्य मालवीय ने एलएनसीटी भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग यानी ECE की पढ़ाई की. उनकी डिग्री कंप्यूटर साइंस में नहीं थी, लेकिन कॉलेज के दौरान ही उनकी रुचि टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बढ़ने लगी. उन्होंने अपने करियर को टेक इंडस्ट्री की जरूरतों के हिसाब से तैयार करना शुरू किया. उन्होंने डेटा स्ट्रक्चर और एल्गोरिदम, पायथन और मशीन लर्निंग जैसी तकनीकी स्किल्स पर काम किया. इसके साथ ही उन्होंने पिंगपोंग जैसे प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट्स पर भी काम किया. इंटर्नशिप और एलएनसीटी कोडर्स के साथ काम करके उन्होंने जरूरी व्यावहारिक अनुभव हासिल किया.
15 बार मिला Amazon से रिजेक्शन
गंतव्य को अमेजन से कम से कम 15 बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा. इतनी बार असफल होने के बावजूद उन्होंने नौकरी की तलाश बंद नहीं की. हर बार उन्होंने अपनी कमियों को समझने और टेक्निकल स्किल्स को बेहतर करने पर ध्यान दिया. लगातार कोशिशों के बाद उनके एक आवेदन को अमेजन जर्मनी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया. उन्होंने चयन प्रक्रिया पूरी की और आखिरकार कंपनी में नौकरी हासिल कर ली. एलएनसीटी के प्लेसमेंट रिकॉर्ड के मुताबिक, उन्हें अमेजन में करीब 1.1 करोड़ रुपये के पैकेज पर प्लेसमेंट मिला.
अब Taxfix से जुड़े गंतव्य
हाल ही में गंतव्य ने X पर अपनी नई प्रोफेशनल जर्नी की जानकारी शेयर की. उन्होंने बताया कि अब वह अमेजन छोड़कर Taxfix से जुड़ रहे हैं. यह उनके टेक करियर का अगला पड़ाव है. गंतव्य की कहानी सिर्फ 1.1 करोड़ रुपये के पैकेज की वजह से खास नहीं है. उनकी सफलता यह दिखाती है कि बड़ी डिग्री से ज्यादा जरूरी लगातार सीखना, प्रैक्टिकल स्किल्स विकसित करना और रिजेक्शन के बावजूद कोशिश करते रहना है.
ये भी पढ़ें: