scorecardresearch

Viral Video: ट्रेन में बेच रहा था सस्ते खीरे, लेकिन जब एक ने चेक करवाई जेब.. तो निकला महंगा आईफोन, लोग हुए हैरान

रोजमर्रा की जिंदगी में कई ऐसे पल सामने आते हैं, जो हैरान कर देते हैं. कई बार किसी चीज़ की हमें उम्मीद भी नहीं होती,लेकिन वह असल में होती है. ऐसा एक हैरान करने वाला वाक्या लोकल ट्रेन में एक खीरे वाले के साथ घटिक हुआ.

Cucumber seller iPhone Cucumber seller iPhone

सोशल मीडिया पर हर दिन ऐसे कई वीडियो सामने आते हैं, जो लोगों को चौंका देते हैं. इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में लोकल ट्रेन के अंदर एक शख्स खीरा बेचता नजर आता है. लेकिन लोगों की नजर उसके खीरे पर नहीं, बल्कि उसकी जेब से निकले मोबाइल फोन पर टिक जाती है. वीडियो देखने के बाद कई लोग हैरान रह गए और इस पर तरह-तरह की बातें करने लगे.

ट्रेन में खीरा बेचते समय दिलचस्प पल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लोकल ट्रेन यात्रियों से पूरी तरह भरी हुई है. इसी बीच एक शख्स डिब्बे में घूम-घूमकर खीरा बेच रहा होता है. तभी वीडियो बना रहा व्यक्ति उसे आवाज देकर बुलाता है और उससे उसका मोबाइल फोन दिखाने के लिए कहता है. खीरा बेचने वाला बिना किसी हिचक के अपनी जेब से फोन निकालकर उसे दे देता है.

मोबाइल देखकर लोग रह गए चौंक

जब वीडियो बना रहा शख्स मोबाइल को कैमरे के सामने लाता है, तो उसके पीछे एप्पल का लोगो दिखाई देता है. यह देखकर वह खुद भी हैरान हो जाता है. उसे यकीन नहीं होता कि ट्रेन में खीरा बेचने वाले के पास iPhone हो सकता है. इसके बाद वह इस बात को कैमरे में भी दिखाता है. जवाब में खीरा बेचने वाला मुस्कुराते हुए कहता है कि उसने खीरा बेचकर कमाए पैसों से यह फोन खरीदा है.

एक्स पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Zeeshan75460423 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के साथ मजेदार कैप्शन भी लिखा गया है. इसमें कहा गया कि ट्रेन के सफर में क्या-क्या देखने को मिल जाता है. पहली नजर में तो उन्हें भी यकीन नहीं हुआ कि खीरा बेचने वाले के पास iPhone 16 हो सकता है. 

लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद हजारों लोग इस पर अपनी राय दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि आज के समय में iPhone सिर्फ एक मोबाइल नहीं, बल्कि लोगों के लिए शौक और पहचान की चीज भी बन गया है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी चीज अपनी जरूरत और बजट देखकर ही खरीदनी चाहिए. वहीं दूसरे यूजर का कहना था कि छोटे कारोबार करने वाले कई लोग अच्छी कमाई कर लेते हैं, इसलिए किसी की कमाई का अंदाजा सिर्फ उसके काम से नहीं लगाना चाहिए.