asli or nakli gud
asli or nakli gud
आजकल सर्दियों और त्योहारों के सीजन में गुड़ (jaggery) की मांग बहुत ज्यादा होती है. लोग इसे चाय, लड्डू या मिठाइयों में इस्तेमाल करते हैं. असली गुड़ हमें सेहत और ऊर्जा दोनों देता है. लेकिन बाजार में नकली गुड़ (fake jaggery) भी खूब मिल रहा है, जो देखने में असली जैसा लगता है, लेकिन असलियत में चीनी, कैमिकल या एडिटिव्स मिला होता है. ऐसे में अगर हम पहचान नहीं पाते, तो सेहत को नुकसान भी हो सकता है.
असली और नकली गुड़ कैसे पहचानें
रंग से पहचानें
असली गुड़ का रंग गहरा भूरा या काला-भूरा होता है. यह रंग प्राकृतिक गन्ने से आता है.
पर अगर गुड़ बहुत हल्का पीला, सुनहरा या चमकदार दिख रहा है, तो समझ लीजिए उसमें रसायन या कलर एडिटिव्स मिलाया गया होगा.
बनावट और चिपचिपाहट
हाथ में गुड़ को पकड़कर देखें.
असली गुड़- थोड़ा हार्ड, दिखने में एक जैसी बनावट और चिपचिपा नहीं होता.
नकली गुड़- अकसर बहुत नरम या चिपचिपा होता है क्योंकि इसमें चीनी या केमिकल मिलाए गए होते हैं.
पानी में घोलकर करें टेस्ट
गुड़ के एक छोटे टुकड़े को गुनगुने पानी में डालें.
असली गुड़- धीरे-धीरे घुलकर पानी को भूरा बनाता है.
नकली गुड़- अगर पानी में सफेद परत जमती है, तो वहां मिलावट है.
स्वाद से पहचानें
असली गुड़ का स्वाद मीठा और नेचुरल होता है.
अगर जीभ पर तेज सा लगे, कड़वा या अजीब सा केमिकल महसूस होता है, तो वह गुड़ नकली हो सकता है.
खुशबू से पहचानें
असली गुड़ में गन्ने के रस की खुशबू होती है और वह हल्का सौंधा महकता है.
जबकि नकली गुड़ से केमिकल या अजीबोगरीब स्मेल आ सकती है.
असली गुड़ क्यों जरूरी है?
गुड़ सिर्फ मीठा नहीं होता, बल्कि इसमें पोषक तत्व जैसे आयरन भी पाए जाते हैं. असली गुड़ खाने से शरीर को गरमाहट, ऊर्जा और पाचन में मदद मिलती है. साथ ही गुड़ शरीर में रक्त को रिफाइन करने का काम करता है.
लेकिन नकली गुड़ में जो कैमिकल मिलावट होती है, वह धीरे-धीरे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है.
खाने में गुड़ को शामिल करना एक अच्छी आदत है. गुड़ के फायदे तो हैं ही, साथ ही यह चीनी से बेहतर ऑप्शन है. लेकिन मार्केट में आज कल नकली गुड़ भी आ गया है. इस तरह पता लगाएं कि ये असली है या नकली.
ये भी पढ़ें