scorecardresearch

Artificial Jewellery Markets in Delhi: आर्टिफिशियल ज्वेलरी चाहिए? दिल्ली के इन 5 बाजारों में मिलती है सबसे सस्ती ज्वेलरी... कम बजट में मिलेगा रानी जैसा लुक!

शादी, पार्टी या फेस्टिवल के लिए स्टाइलिश ज्वेलरी खरीदनी है तो दिल्ली के इन बाजारों का रुख करें. चांदनी चौक से लेकर करोल बाग, जनपथ, लाजपत नगर और सरोजनी नगर तक आपको पोल्की, कुंदन, क्रिस्टल, ऑक्सिडाइज्ड और ट्रेंडी ज्वेलरी के कई डिजाइन बजट में मिल जाएंगे.

Advertisement
Cheapest Jewellery market Cheapest Jewellery market

शादी हो, फेस्टिवल या फिर कोई खास पार्टी. सही ज्वेलरी पूरे लुक को बदल देती है. आजकल महिलाएं हर आउटफिट के साथ अलग तरह की ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं. लेकिन सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों के बीच हर मौके के लिए महंगी ज्वेलरी खरीदना आसान नहीं है. ऐसे में आर्टिफिशियल ज्वेलरी अच्छा ऑप्शन है. स्टोन, क्रिस्टल, पोल्की, कुंदन और ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी में आपको कई खूबसूरत डिजाइन मिल जाते हैं. दिल्ली में ऐसे कई बाजार हैं जहां लेटेस्ट ट्रेंड की ज्वेलरी कम कीमत में खरीदी जा सकती है.

जनपथ
अगर आपको सबसे अलग और आर्टिस्टिक ज्वेलरी पसंद है तो जनपथ मार्केट अच्छा ऑप्शन है. यहां तिब्बती, बोहो और अफगानी स्टाइल की ज्वेलरी मिलती है. हैंडमेड डिजाइन, रंग-बिरंगे स्टेटमेंट पीस और अलग तरह की एसेसरीज यहां की खासियत हैं.

करोल बाग
ऑफिस, कॉलेज या पार्टी के लिए फंकी और मॉडर्न ज्वेलरी चाहिए तो करोल बाग जा सकती हैं. यहां क्रिस्टल और डायमंड टच वाली ज्वेलरी के साथ मॉडर्न चोकर, पोल्की सेट, वायरल नेक चेन और स्टाइलिश ईयररिंग मिलते हैं. कॉकटेल स्टाइल ज्वेलरी भी यहां बजट में मिल सकती है.

लाजपत नगर
लाजपत नगर में आपको कम कीमत में कई ट्रेंडी ज्वेलरी डिजाइन मिल जाएंगे. ईयररिंग, पेंडेंट चेन, लेयर्ड नेकलेस और स्टाइलिश रिंग्स से लेकर छोटे फंक्शन के लिए सेट तक यहां मिल जाते हैं. रोजमर्रा के कपड़ों के साथ मैच करने के लिए भी यहां कई ऑप्शन हैं.

चांदनी चौक
अगर आपको शादी के लिए हैवी और रॉयल लुक वाली ज्वेलरी चाहिए तो चांदनी चौक बेहतरीन जगह है. यहां पोल्की, कुंदन, टेंपल ज्वेलरी और पर्ल वर्क के कई डिजाइन मिलते हैं. साउथ इंडियन, हैदराबादी और राजस्थानी स्टाइल के ज्वेलरी सेट भी यहां आसानी से मिल जाते हैं. झुमके, नेकलेस, रिंग्स से लेकर कलीरे तक कई तरह के ऑप्शन मौजूद हैं.

सरोजनी नगर
सरोजनी नगर कपड़ों के लिए मशहूर है, लेकिन यहां ज्वेलरी के भी कई स्टॉल मिलते हैं. खासकर ऑक्सिडाइज्ड, सिल्वर और चंकी ज्वेलरी यहां किफायती दाम में मिल जाती है. इन्हें कुर्ती, एथनिक आउटफिट, इंडो-वेस्टर्न और मॉडर्न ड्रेस के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: