AI Made Image
AI Made Image
गर्मियों में सबसे बड़ी परेशानी यही होती है कि ऑफिस में ऐसा क्या पहनें और कैसा मेकअप रखें, जिससे पूरे दिन स्मार्ट भी दिखें और इरिटेशन भी महसूस न हो. तेज गर्मी में कपड़े, बाल और मेकअप जल्दी बिगड़ते हैं, इसलिए कुछ हल्की, कम्फर्टेबल और फ्रेश लुक वाली चॉइस सबसे बेहतर रहती है. आज हम आपको तैयार होने के कुछ ऐसे ही हैक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपना कर आप भी स्मार्ट लुक पा सकते हैं.
कंफर्टेबल फैब्रिक को चुनें
गर्मियों में सबसे जरूरी है वह कपड़ा, जिससे शरीर को सांस लेने में मदद मिले. इसलिए ऐसे आउटफिट को चुनें जो पहनने में शरीर कंफर्टेबल महसूस कर सके और कुछ ऐसा जो त्वचा पर चिपकें नहीं. इससे आपको पसीना भी कम आएगा और पूरा दिन फ्रेश महसूस करेंगे. हल्के शेड्स जैसे सफेद, बेबी पिंक, पीच या लैवेंडर गर्मी के लिए बहुत क्लासिकल कलर माने जाते हैं. इसको पहनने पर आप स्मार्ट लग सकते हैं.
सिंपल और स्ट्रक्चर्ड आउटफिट पहनें
गर्मी में लेयरिंग करना एक बुरा आइडिया हो सकता है, जिससे गर्मी लग सकती है. इसके अलावा आप कुछ ऐसे शर्ट-पेंट को ट्राय कर सकते हैं, जो क्लासी भी हो और हवादार भी. ऑफिस जाने के लिए एकदम सिंपल, स्ट्रेट कट और स्ट्रक्चर्ड स्टाइल अच्छा चुनाव हो सकता है गर्मियों के लिए. इससे आपका लुक साफ, सलीकेदार और प्रोफेशनल तो लगेगा ही, साथ ही गर्मी से भी राहत मिलेगी.
ज्वेलरी का सही चयन
महिलाएं जो ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं, वह गर्मी में भारी ज्वेलरी पहनने की जगह मिनिमल ज्वेलरी का इस्तेमाल कर सकती हैं. इससे आप एलिगेंट लगेंगी. कम ज्वेलरी पहने, जैसे छोटी ईयररिंग्स, सिंपल ब्रैसलेट या स्लिम चेन जैसी चीजें. इससे लुक भी एलिगेंट लगेगा और आपको गर्मी से कोई परेशानी भी नहीं होगी. कम ज्वेलरी हमेशा ज्यादा ग्रेसफुल लगता है.
कम्फर्टेबल फुटवियर पहनना शुरू करें
पूरे दिन ऑफिस में बैठने-चलने के बाद पैरों में पसीना आता है, जिससे बदबू की समस्या बढ़ सकती है. इसलिए ऐसा फुटवियर चुनिए जिसमें हवा आसानी से आए-जाए. बहुत ऊंची हील्स के बजाय आरामदायक और साफ-सुथरे फुटवियर चुनें. इससे आपका चलना भी आसान रहेगा और लुक भी प्रोफेशनल लगेगा.
कम और अच्छा मेकअप चुनें
गर्मी में हैवी मेकअप जल्दी पिघलता है, जिससे चेहरा और खराब लग सकता है. इससे बचने के लिए, हल्का और नॉन-ऑयली मेकअप चुनें. फ्रेश दिखने के लिए टिंट, मस्कारा और लाइट पाउडर काफी है. बालों को ऐसे स्टाइल में रखें जो गर्दन पर बोझ न डालें, जैसे नीट पोनीटेल, बन या आधा बंधा हुआ स्टाइल. इससे आप गर्मी भी महसूस नहीं करेंगी और स्मार्ट भी दिखेंगी.
ये भी पढ़ें