scorecardresearch

Bihar chicken murder case: बिहार में मुर्गी की गला दबाकर की गई हत्या, FIR कराने पहुंची महिला बोली- मर्डर हो गया... इंसाफ चाहिए

बिहार के सिवान जिले से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. टड़वा गांव की एक महिला ने मुर्गी की हत्या को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है. 

Advertisement
Bihar chicken murder case Bihar chicken murder case
हाइलाइट्स
  • गला दबाकर की गई मुर्गी की हत्या

  • अंडे खाने को लेकर हुआ विवाद, फिर कर दी हत्या

  • देवर गुड्डू रोज मुर्गी के अंडे खाता था

बिहार के सिवान जिले से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. टड़वा गांव की एक महिला ने मुर्गी की हत्या को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है. महिला थाने पहुंचकर जोर-जोर से रोने लगी और उसने पुलिस से मर्डर केस दर्ज करने की मांग की. पहले तो पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए, लेकिन जब महिला ने पूरी बात बताई, तो थाने में बैठे लोग हंसी नहीं रोक सके. हालांकि, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच का भरोसा दिया है.

गला दबाकर की गई मुर्गी की हत्या
घटना सिवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टड़वा गांव की है. यहां की रहने वाली रिंकी देवी थाने पहुंचीं तो उनके एक हाथ में मरी हुई मुर्गी और दूसरे हाथ में एक लिखित शिकायत थी. महिला ने आरोप लगाया कि उसके देवर और दो ननदों ने मिलकर उसकी प्यारी मुर्गी की गला दबाकर हत्या कर दी.

रिंकी देवी ने बताया, “ये मुर्गी हमारे परिवार का हिस्सा थी. मैं इसे बहुत प्यार करती थी, साथ लेकर सोती थी. लेकिन मेरे देवर गुड्डू ने अपनी बहनों के साथ मिलकर इसका मर्डर कर दिया.”

सम्बंधित ख़बरें

अंडे खाने को लेकर हुआ विवाद, फिर कर दी हत्या
महिला ने आरोप लगाया कि उसका देवर रोज मुर्गी के दो अंडे खा जाता था. जब उसने मना किया तो पहले तो धमकी दी, फिर विवाद बढ़ गया. अगले दिन देवर और ननदों ने मिलकर मुर्गी का गला दबा दिया. रिंकी देवी का कहना है कि जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई.

मुर्गी का मर्डर हो गया, इंसाफ चाहिए
जब रिंकी देवी थाने पहुंचीं और चिल्ला कर बोलीं कि “मर्डर हो गया, इंसाफ चाहिए”, तो थाने में मौजूद सभी लोग चौंक गए. पहले तो पुलिस ने सोचा किसी इंसान की हत्या हुई है, लेकिन जब उन्होंने बताया कि मुर्गी का मर्डर हुआ है, तो माहौल हल्का हो गया.

थाना प्रभारी ने पहले कहा कि पहले मुर्गी को दफना दो, फिर बात करेंगे. लेकिन महिला की गंभीरता और आवेदन को देखकर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. अब पुलिस आरोपियों की जांच कर रही है.

गांव में चर्चा का विषय बना मामला
अब यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. कोई इसे मजाकिया अंदाज में ले रहा है तो कोई महिला की भावनाओं की कद्र कर रहा है. हालांकि, पुलिस ने साफ किया है कि शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी और कानून के अनुसार जांच की जाएगी.