scorecardresearch

धूप में खड़ी कार अब नहीं लगेगी भट्टी जैसी, बैठते ही मिलेगी ठंडक, एक बार ट्राई करें ये वाली ट्रिक

जब कार लंबे समय तक धूप में खड़ी रहती है, तो उसके अंदर की हवा बहुत ज्यादा गर्म हो जाती है. इसे वैज्ञानिक भाषा में ग्रीनहाउस इफेक्ट कहा जाता है.

summer driving tips summer driving tips
हाइलाइट्स
  • धूप में खड़ी कार को सेकंड्स में बनाएं कूल

  • गर्मी को मात देने वाली ये ट्रिक आजमाएं

गर्मी के दिनों में धूप में खड़ी कार में बैठना किसी सजा से कम नहीं लगता. जैसे ही आप कार का दरवाजा खोलकर अंदर बैठते हैं, ऐसा महसूस होता है मानो किसी भट्टी में बैठे हों. सीट, स्टीयरिंग और डैशबोर्ड तक इतने गर्म हो जाते हैं कि कुछ सेकेंड बैठना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में ज्यादातर लोग तुरंत AC ऑन कर देते हैं, लेकिन फिर भी ठंडक मिलने में समय लगता है.

हालांकि, एक आसान ट्रिक है जो इस परेशानी को काफी हद तक कम कर सकती है. चलिए जानते हैं कौन सी है वो ट्रिक.

कार का दरवाजा 5-6 बार खोलकर बंद करें
अगर आप कार में बैठने से पहले दरवाजे को 5-6 बार खोलकर बंद कर दें, तो अंदर का तापमान काफी हद तक कम हो सकता है. सवाल ये है कि आखिर ऐसा क्यों होता है?

कैसे काम करती है ये ट्रिक?
जब कार लंबे समय तक धूप में खड़ी रहती है, तो उसके अंदर की हवा बहुत ज्यादा गर्म हो जाती है. इसे वैज्ञानिक भाषा में ग्रीनहाउस इफेक्ट कहा जाता है. सूरज की किरणें कार के शीशों से अंदर प्रवेश करती हैं और सीट, डैशबोर्ड जैसी सतहों को गर्म कर देती हैं. ये सतहें उस गर्मी को अंदर ही फंसा लेती हैं, जिससे कार के भीतर का तापमान बाहर के तापमान से भी ज्यादा हो जाता है.

Car AC

अब जब आप कार का दरवाजा बार-बार खोलते और बंद करते हैं, तो दरअसल आप अंदर की गर्म हवा को बाहर निकाल रहे होते हैं. हर बार दरवाजा खोलने पर अंदर की गर्म हवा बाहर जाती है और उसकी जगह अपेक्षाकृत ठंडी बाहरी हवा अंदर आती है. इस प्रक्रिया को 5-6 बार दोहराने से कार के अंदर की हवा का तापमान तेजी से कम होने लगता है.

AC से पहले क्यों जरूरी है ये तरीका?
सीधे AC ऑन करने पर वह पहले से मौजूद गर्म हवा को ही ठंडा करने की कोशिश करता है, जिसमें ज्यादा समय लगता है. लेकिन अगर आप पहले ही दरवाजा खोल-बंद करके गर्म हवा बाहर निकाल देते हैं, तो AC को ठंडी हवा बनाने में कम मेहनत करनी पड़ती है और कार जल्दी ठंडी हो जाती है.

कार को ठंडा रखने के लिए और क्या कर सकते हैं?

  • कार को ममुकिन हो तो छांव में पार्क करें

  • सनशेड का इस्तेमाल करें

  • खिड़कियों को थोड़ा सा खुला छोड़ सकते हैं

  • सीट कवर हल्के रंग के रखें

ये भी पढ़ें