scorecardresearch

Green Chili Storage Tips: सूखने की झंझट खत्म! गर्मी के मौसम में भी हरी मिर्च रहेगी कई दिनों तक फ्रेश, इन 5 तरीकों से करें स्टोर

Easy Hacks to Keep Chili Fresh: गर्मी के मौसम में यदि हरी मिर्च बार-बार सूख जा रही है तो परेशान न हों. हम आपको हरी मिर्च को स्टोर करने के कुछ तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिससे हरी मिर्च कई दिनों तक प्रेश रहेगी. आपकी हर दिन बाजार जाकर हरी मिर्च खरीदने की टेंशन खत्म हो जाएगी. हरी मिर्च को धोकर स्टोर करने व डंठल हटाकर स्टोर करने से लंबे समय तक फ्रेश बनी रहती है. 

Green Chili Storage Tips Green Chili Storage Tips

Green Chili: हर घर और होटल में खाना बनाने के दौरान हरी मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है. हरी मिर्च खाने का स्वाद बढ़ा देती है. हरी मिर्च की चटनी और अचार भी लोगों को खूब पसंद आता है. हरी मिर्च को यदि सही तरीके से स्टोर न किया जाए तो ये जल्दी सूख जाती हैं. खासकर गर्मी के दिनों में तो और जल्दी हरी मिर्च सूख जाती है.  

गर्मी के मौसम में यदि हरी मिर्च बार-बार सूख जा रही है तो परेशान न हों. हम आपको हरी मिर्च को स्टोर करने के कुछ तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिससे हरी मिर्च कई दिनों तक प्रेश रहेगी. आपकी हर दिन बाजार जाकर हरी मिर्च खरीदने की टेंशन खत्म हो जाएगी. आपको मालूम हो कि प्रचंड गर्मी और नमी के कारण हरी मिर्च बहुत जल्दी खराब हो जाती है. कई बार एक-दो दिनों में ही मिर्च सड़ने लगती है. 

1. डंठल हटाकर करें स्टोर 
अधिकांश लोग हरी मिर्च को पानी में धोकर रख देते हैं, लेकिन यदि आप हरी मिर्च का डंठल हटाकर इसे स्टोर करेंगे तो हरी मिर्च अधिक दिनों तक ताजी रहेगी. आपको मालूम हो कि मिर्च के डंठल में नमी ज्यादा होती है, जिससे मिर्च के खराब होने की संभावना बढ़ जाती है. यदि आप हरी मिर्च डंठल हटाकर स्टोर करेंगे तो यह लगभग एक सप्ताह तक खराब नहीं होगी. 

2. धोकर सुखा लें 
हरी मिर्च को स्टोर करने से पहले उसे पानी में अच्छी तरह धो लें. इसके बाद हरी मिर्च को किसी साफ कपड़े या किचन टॉवल से पोंछकर अच्छी तरह से सुखा लें. ध्यान दें कि यदि थोड़ी भी नमी बची रह गई तो हरी मिर्च बहुत जल्दी खराब हो जाएगी.

3. पेपर टॉवल का करें इस्तेमाल  
आप हरी मिर्च को पेपर टॉवल का इस्तेमाल करके कई दिनों तक फ्रेश रख सकते हैं. आप किसी डिब्बे में हरी मिर्च को स्टोर करने से पहले उसमें एक पेपर टॉवल रख दें. पेपर टॉवल अतिरिक्त नमी को सोख लेता है और हरी मिर्च को सड़ने से बचाता है. आप इस ट्रिक से हरी मिर्च एक सप्ताह से ऊपर फ्रेश रख सकते हैं. हरी मिर्च को जिपलॉक बैग या कंटेनर में रखने से पहले उसके नीचे और ऊपर टिश्यू पेपर जरूर रखें. 

4. सही जगह पर रखें हरी मिर्च  
हरी मिर्च के अधिक दिनों तक फ्रेश रखने के लिए इसे सही जगह पर रखना भी जरूरी है. आप हरी हरी मिर्च को फ्रिज के वेजिटेबल सेक्शन में ही रखें जहां का तापमान स्थिर रहता है. हरी मिर्च बहुत अधिक ठंडे हिस्से में रखने से भी यह जल्दी खराब हो जाती है. 

5. तेल का करें इस्तेमाल 
आप हरी मिर्च को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए इसे तेल में स्टोर कर सकते  हैं. इसके लिए हरी मिर्च को पानी धोकर उसे सूखा लें. इसके बाद हरी मिर्च में बीच में हल्का सा चीरा लगा दें और कांच की बोतल में सरसों का तेल डालकर भर दें. तेल मिर्च को खराब होने से बचाता है और उसका स्वाद भी बरकरार रहता है.