scorecardresearch

Ceiling Fan Cleaning Tips: सीलिंग फैन हो गया है गंदा... सीढ़ी या स्टूल के बिना भी कर सकते हैं पंखा को साफ... जानें चंद मिनटों में धूल-मिट्टी को हटाने का तरीका

Pankha Kaise Saaf Karen: सीलिंग फैन पर धूल-मिट्टी जम जाने पर ये भद्दे तो लगते ही हैं, इनकी स्पीड भी कम हो जाती है. यदि आप भी छत के पंखे की सफाई करने की सोच रहे हैं तो हम आपको आसान तरीका बता रहे हैं. इस ट्रिक से आप बिना सीढ़ी के जमीन पर खड़े-खड़े ही पंखा साफ कर सकते हैं.

Ceiling Fan Cleaning Tips Ceiling Fan Cleaning Tips

हर कोई अपने घर को सुंदर बनाना चाहता है. घर की दीवारों को कई लोग जहां पेंट करवाते हैं तो कुछ लोग इंटीरियर का सामान लगवाते हैं. घर में लगे पंखे भी सुंदरता बढ़ाने का काम करते हैं लेकिन कई बार सीलिंग फैन पर धूल-मिट्टी जम जाने के चलते ये भद्दे तो लगते ही हैं, इनकी स्पीड भी कम हो जाती है. यदि आप भी छत के पंखे की सफाई करने की सोच रहे हैं तो हम आपको आसान और स्मार्ट तरीका बता रहे हैं. इस ट्रिक से आप बिना सीढ़ी के जमीन पर खड़े-खड़े ही पंखा साफ कर सकते हैं.

ऐसे बनाएं फैन क्लीनर
छत वाले पंखे को साफ करने का एक महिला द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है. इसमें बताया गया है कि पंखा को साफ करने के लिए किसी महंगे सामान की जरूर नहीं पड़ेगी बल्कि आप एक पुराना पोछा, कुछ रबड़ बैंड और एक लंबी डंडी की मदद से फैन क्लीनर बनाकर पंखे को साफ कर सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले एक पुराना पोछा लेना है, जिसमें लंबी डंडी लगी हो. इसके बाद इस पोछे के धागों को दो बराबर हिस्सों में बांट लें और इसे मजबूत रबड़ बैंड से बांध लें. फिर दोनों किनारों को भी जोड़ दें ताकि बीच में एक खाली जगह बन जाए. आपको मालूम हो कि यही जगह पंखे की ब्लेड को पकड़ने का काम करेगी.

पंखे की ब्लेड को ऐसे करें साफ
घर पर फैन क्लीनर बना लेने के बाद उसे ऊपर की ओर उठाकर पंखे की ब्लेड को उस खाली जगह में फंसा दें. ऐसा करने पर पोछा पंखे के ब्लेड के ऊपर और नीचे दोनों तरफ से एक साथ लगेगा. ऐसा करने से पंखे पर से धूल बाहर गिरने के बजाय उसी में फंस जाएगी. यह तरीका पंखे को साफ करने लिए बहुत ही आसान हैं और इससे घर के फर्श पर धूल भी नहीं फैलता है. 

सबसे पहले सूखी धूल को हटाएं
छत के पंखे को अच्छी तरह से साफ करने से पहले उसपर से सूखी धूल को हटाना चाहिए. आप सूखी धूल को हटाने के लिए पोछे को बिना गीला किए पंखे के ब्लेड पर आगे-पीछे चलाएं. इससे मोटी धूल हट जाएगी और बाद में पोछे से गीली सफाई करते समय कीचड़ नहीं बनेगा. 

ऐसे चमक उठेगा पंखा 
पंखे से सूखी धूल हटाने के बाद अब गिली सफाई करने की बारी आती है. गिली सफाई से पंखा एकदम नया जैसा चमक जाएगा. इसके लिए सबसे पहले स्प्रे बोतल में थोड़ा पानी लें और इसमें सफेद सिरका और डिश सोप मिलाएं. फिर इस मिश्रण को पोछे पर हल्का सा छिड़कें और इससे पंखे के ब्लेड को साफ करें. आपको मालूम हो कि सिरका पंखे पर जमी हुई चिकनाई को हटाने में मदद करता है. यदि आप महीने में एक बार इस तरीके से पंखा साफ करेंगे तो उस पर धूल नहीं जमेगा. 

नींबू का रस और बेकिंग सोडा
आप पंखा को चमकाने के लिए नींबू का रस और बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले किसी कटोरी में लिक्विड डिटर्जेंट डालें और उसमें नींबू का रस, बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. फिर इस घोल में पोछे को डालें. अब इस पोछे से पंखे के ब्लेड्स यानी पंखुड़ियों को साफ करें.

सूखा कपड़े से जरूर करें साफ 
आपको मालूम हो कि पंखा को गीले कपड़े से साफ करने के बाद सूखे कपड़े से जरूर साफ करें. इससे पंखा पूरी तरह से साफ होकर चमक उठेगा. आप बीच-बीच में सूखे कपड़े से पंखे को साफ करते रहें. इससे पंखा हमेशा साफ रहेगा और खूब हवा देगा.