Chandigarh Bird Park
Chandigarh Bird Park
जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है इंसान और बेजुबानों पर भी इसका खासा असर देखने को मिल रहा है. गर्मियों की शुरुआत के साथ, चंडीगढ़ बर्ड पार्क में विदेशी पक्षियों को चिलचिलाती गर्मी से बचाने के लिए यूटी वन और वन्यजीव विभाग ने कई उपाय किए हैं. विभाग ने पक्षियों को ठंडा रखने के लिए अन्य कदमों के अलावा वाटर फॉगर्स, वाटर स्प्रिंटर्स भी लगाए हैं.
लगाए गए है वाटर फॉगर्स
चंडीगढ़ यानि की सिटी ब्यूटीफुल में सुखना झील के पास बने चंडीगढ़ बर्ड पार्क जोकि लगभग 6.5 एकड़ में फैला हुआ है. ये न सिर्फ चंडीगढ़वासियों बल्कि सैलानियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र है. इस बर्ड पार्क में एक्सोटिक बर्ड्स की दर्जनों पक्षियों को रखा गया है. जैसे-जैसे अब गर्मी बढ़ने लगी है वन्यजीव विभाग ने कई उपाय किए हैं जिससे पक्षियों को चिलचिलाती गर्मी से बचाया जा सके.
मुख्य वन संरक्षक और मुख्य वन्यजीव वार्डन देबेंद्र दलाई ने खास बातचीत में बताया कि पक्षियों को गर्मी से राहत देने के लिए बाड़ों के अंदर वाटर फॉगर्स लगाए गए हैं. इसके अलावा पानी के फुहारे अंदर लगे होने से पक्षियों के बाड़ों के अंदर के तापमान को कम कर देते है जिससे पक्षियों को राहत मिलती है.
सैलानियों के लिए भी हैं छाते
देबेंद्र दलाई ने बताया की उसके अलावा घोंसले जैसे लकड़ी के ढांचे बनाए गए हैं जिसमें फूस की छतरियां बनाई गई हैं, ताकि पक्षी दिन के समय शरण ले सकें. इसके अलावा, बाड़ों के अंदर तापमान को कम करने के लिए एवियरी के ऊपर शेड नेट लगाए गए हैं. इसके अलावा पक्षियों को गर्मी से बचाने के लिए लिए वाटर कूलर भी लगाए गए हैं. इतना ही नहीं है सैलानियों की सुविधा के लिए वन विभाग ने छाता भी लगवाया है और ये यह सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध है.