scorecardresearch

Chawal Ki Kachri Recipe: घर पर आसानी से बनाएं चावल की कचरी, शाम को चाय के साथ लें स्वाद

होली के त्योहार पर जब हम किसी पड़ोसी या रिश्तेदार के घर जाते हैं तो चावल की कचरी खाने को मिलती है. कई लोग सोचते हैं कि इसे बनाना काफी मेहनत का काम होता है. लेकिन ऐसा नहीं है. चावल की कचरी आसानी से बनाई जा सकती है. चलिए इसे घर पर बनाने की रेसिपी बताते हैं.

Chawal Ki Kachri Recipe Chawal Ki Kachri Recipe

होली के त्योहार पर जहां घर-घर में गुझिया, पापड़ और नमकीन बनते हैं, वहीं कई परिवारों में एक खास पारंपरिक व्यंजन भी तैयार होता है. इसका नाम चावल की कचरी है. इसका स्वाद त्योहार के अलावा शाम को चाय के साथ भी लिया जाता है. कई जगहों पर इसे चावल की कुड़लई या कुरलई भी कहा जाता है. इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. इसे काफी लंबे समय तक स्टोर भी सकते हैं. चलिए इसे घर पर बनाने का तरीका बताते हैं.

चावल की कचरी बनाने के लिए क्या चाहिए?
चावल की कचरी बहुत ही स्वादिष्ट होती है. इस बनाने के लिए कुछ जरूरी सामानों की जरूरत होती है. चलिए उनके बारे में बताते हैं.

  • चावल
  • नमक
  • अजवाइन
  • तेल या घी

कैसे तैयार करें चावल?
चावल की कचरी बनाने के लिए एक कप चावल, स्वाद के मुताबिक नमक, आधा छोटा चम्मच अजवाइन, 2 चम्मच रिफाइंड तेल या घी लें. इसके साथ ही 4 कप पानी लेना चाहिए. चावल को इस पानी में दो घंटे तक भिगोकर रख दें, ताकि उसे गलाने में आसानी होगी. इसके बाद चावल को अच्छी तरह से धोकर छान लें.

एक कुकर में थोड़ा सा तेल गर्म क लें. उसमें अजवाइन डाल लें. फिर उसमें पानी के साथ चावल और स्वाद के मुताबिक नमक डालें. इसे धीमी आंच पर 3-4 सीटी तक पकाएं. ये ध्यान रखना होगा कि चावल पूरी तरह से ना गल जाए. उसका टेक्सचर गीली खिचड़ी जैसा होना चाहिए. इसके बाद इसे ठंडा कर लें.

कैसे बनाएं चावल की कचरी?
जब ये मिक्सचर थोड़ा सख्त हो जाए तो इसको कचरी बनाना चाहिए. कचरी बनाने के लिए आप जुगाड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं. प्लास्टिक की पन्नी को एक शेप में बनाए, ताकि उसके नीचे कोन जैसा हो जाए. इस कोन को थोड़ा सा काट लें. इसके बाद उसमें चावल की लेई भर दें और उससे छोटे-छोटे लच्छे बनाएं. इसे थाली में फैलाकर 2-3 दिन धूप में सूखा लें. जब ये सूख जाए तो इसे डिब्बे में बंद करके रख लें. चावल की कचरी पूरी तरह से तैयार है.
जब भी आपको इसे खाने का मन करे तो उसे डिब्बे से निकालें और उसे गर्म तेल में फ्राई करें और इस स्वादिष्ट रेसिपी का लुत्फ उठाएं.

ये भी पढ़ें: