scorecardresearch

Chia seeds vs chia microgreens: चिया सीड्स या चिया माइक्रोग्रीन्स, कौन है असली सुपरफूड चैंपियन? जानें खाने का सही तरीका

देखा जाए तो दोनों ही अपने-अपने तरीके से फायदेमंद है. चिया सीड्स में ओमेगा-3, फाइबर और प्रोटीन अधिक होते हैं. वहीं चिया माइक्रोग्रीन्स में विटामिन, क्लोरोफिल और एंटीऑक्सीडेंट ज्यादा हो सकते हैं. ऐसे में अब सवाल उठता है कि आखिर दोनों में से सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद क्या है? तो आइए दोनों के पोषण और फायदों को समझते हैं.

Chia seeds vs chia microgreens Chia seeds vs chia microgreens

Chia seeds vs chia microgreens: चिया सीड्स को पोषण का खजाना माना जाता और फिटनेस और हेल्थ के प्रति जागरूक लोग इन्हें अपनी डाइट में खूब शामिल कर रहे हैं. लेकिन अब चिया सीड्स के साथ-साथ चिया माइक्रोग्रीन्स को भी तेजी से पसंद किया जा रहा है हो रहा है. ऐसे में अब सवाल उठता है कि आखिर दोनों में से सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद क्या है? तो आइए दोनों के पोषण और फायदों को समझते हैं.

क्या हैं चिया सीड्स?
चिया सीड्स Salvia Hispanica नामक पौधे के छोटे-छोटे बीज होते हैं. इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं. इनकी खासियत यह है कि पानी में भिगोने पर ये जेल जैसी बनावट ले लेते हैं. यही वजह है कि इन्हें स्मूदी, पुडिंग, ओट्स और सलाद में खूब इस्तेमाल किया जाता है.

फायदे:
पाचन को बेहतर बनाते हैं
दिल की सेहत के लिए अच्छे
लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं
वजन कम करने में मददगार

क्या है चिया माइक्रोग्रीन्स?
जब चिया के बीज अंकुरित होकर छोटे हरे पौधों का रूप लेते हैं, तो उन्हें चिया माइक्रोग्रीन्स कहा जाता है. इन्हें आमतौर पर अंकुरण के 7–14 दिन बाद काटकर खाया जाता है. इसमें क्लोरोफिल, विटामिन, एंजाइम और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक हो सकती है क्योंकि इस चरण में पौधा तेजी से बढ़ रहा होता है और प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) के कारण पोषक तत्व सक्रिय रहते हैं.

फायदे:
शरीर को डिटॉक्स करने में मदद
इम्युनिटी को मजबूत करते हैं
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
सलाद, सैंडविच और जूस में आसानी से इस्तेमाल

कौन है ज्यादा हेल्दी?
देखा जाए तो दोनों ही अपने-अपने तरीके से फायदेमंद है. चिया सीड्स में ओमेगा-3, फाइबर और प्रोटीन अधिक होते हैं. वहीं चिया माइक्रोग्रीन्स में विटामिन, क्लोरोफिल और एंटीऑक्सीडेंट ज्यादा हो सकते हैं. ऐसे में अगर यानी अगर आप पाचन और ऊर्जा के लिए कुछ ढूंढ रहे हैं तो चिया सीड्स बेहतर विकल्प हैं. वहीं ताजे पोषक तत्वों और डिटॉक्स के लिए माइक्रोग्रीन्स अच्छे माने जाते हैं.

ये भी पढ़ें: