Workplace Drama
Workplace Drama
ज्यादातर लोगों की शिकायत रहती है कि उन्हें उनके काम के हिसाब से सही सैलरी नहीं मिलती. कई बार यही असंतोष ऑफिस में तनाव और टकराव की वजह बन जाता है. लेकिन चीन में एक महिला कर्मचारी ने अपनी सैलरी से असंतुष्ट होकर ऐसा कदम उठाया, जिसने पूरे ऑफिस से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल मचा दी.
सैलरी से नाराज होकर डेस्क पर सो गई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला को लगता था कि उसकी मेहनत के हिसाब से उसे कम वेतन मिल रहा है. वह अपने काम और सैलरी से खुश नहीं थी. इसी नाराजगी में उसने ऑफिस टाइम के दौरान काम करने के बजाय अपनी कुर्सी पर ही लगभग 5 घंटे तक सोने का फैसला कर लिया. उसका कहना था-जितना पैसा, उतना काम...
बॉस ने लगाई फटकार.. दी नौकरी से निकालने की धमकी
जब महिला के बॉस ने उसे काम के समय सोते हुए देखा, तो उन्होंने उसे फटकार लगाई. साथ ही चेतावनी दी कि अगर ऐसा दोबारा हुआ, तो नौकरी से निकाला जा सकता है. इस घटना के बाद मामला और बढ़ गया.
महिला ने इसके बाद सोशल मीडिया पर एक रोते हुए वीडियो में अपनी बात रखी. उसने कहा कि उसे उसके काम के हिसाब से सही सैलरी नहीं मिल रही और उसका यह कदम सिर्फ विरोध जताने के लिए था. उसने यह भी कहा कि वह नौकरी छोड़ना नहीं चाहती, बल्कि सिर्फ अपना गुस्सा दिखाना चाहती है.
बॉस के डेस्क से चॉकलेट भी चुराई
मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. बताया जा रहा है कि सोकर उठने के बाद महिला ने अपने बॉस की डेस्क से एक चॉकलेट उठा ली. लेकिन समस्या यह थी कि बॉस को बीपी लो की दिक्कत थी और वो अपनी हालत संभालने के लिए चॉकलेट रखते थे. महिला के इस कदम से बॉस और ज्यादा नाराज हो गए.
जैसे ही यह मामला वायरल हुआ, लोगों ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी. ज्यादातर लोगों ने कहा कि चाहे सैलरी कम हो, लेकिन काम के समय सोना गलत है. वहीं कुछ लोग महिला की इस हरकत से इत्तेफाक रखते हैं.
भी पढ़ें