Hack to repel red ants
Hack to repel red ants
रसोई में सबसे ज्यादा चीटियां मीठी चीजों पर लगती हैं और सबसे पहले उनका निशाना चीनी का डब्बा बनता है. कई बार डब्बा बंद होने के बावजूद लाल चीटियां अंदर तक पहुंच जाती हैं. ऐसे में हर बार चीनी फेंकना या डब्बा बदलना जरूरी नहीं है. घर में मौजूद एक छोटी सी चीज आपकी इस समस्या को आसानी से दूर कर सकती है.
लौंग की पोटली है असरदार
लाल चीटियों को भगाने के लिए लौंग सबसे आसान और असरदार घरेलू उपायों में से एक है. लौंग की तेज और तीखी खुशबू चीटियों को बिल्कुल पसंद नहीं आती. यही वजह है कि इसे चीनी के डब्बे में रखने से चीटियां आसपास भी नहीं भटकतीं. आप चाहें तो 4 से 5 साबुत लौंग लेकर एक पतले सूती कपड़े या टिश्यू में बांधकर छोटी पोटली बना सकती हैं. इस पोटली को चीनी के डब्बे के अंदर कोने में रख दें.
इस तरीके से करती है काम
लौंग में प्राकृतिक सुगंधित तेल होता है, जिसकी गंध चीटियों के लिए असहज होती है. चीटियां अपनी सूंघने की क्षमता से खाने की चीजों तक पहुंचती हैं. जब डब्बे में लौंग की तेज खुशबू रहती है, तो उनकी दिशा भ्रमित हो जाती है और वे डब्बे से दूर रहती हैं. यही कारण है कि यह तरीका बिना किसी केमिकल के भी काफी असर माना जाता है. बेहतर असर के लिए हर 10 से 15 दिन में लौंग बदल देना चाहिए, ताकि खुशबू बनी रहे.
इस तरीके से बना कर रखें
सबसे पहले चीनी का डब्बा अच्छी तरह साफ और सूखा होना चाहिए. अगर पहले से चीटियां लगी हों तो चीनी को बर्तन में निकाल कर धूप में रख दें, और डब्बे को पानी से धोकर पूरी तरह सुखा लें.
इसके बाद एक साफ कपड़े की छोटी पोटली बनाएं, उसमें 4-5 लौंग डालें और अच्छी तरह बांध दें. अब इसे डब्बे में रखकर ऊपर से चीनी भर दें. ध्यान रखें कि पोटली बहुत बड़ी न हो, ताकि चीनी निकालने में दिक्कत न आए.
लौंग के अलावा ये चीजें भी आती हैं काम
अगर घर में लौंग नहीं है, तो कुछ और घरेलू चीजें भी मदद कर सकती हैं. जैसे तेजपत्ता, दालचीनी और काली मिर्च की खुशबू भी चीटियों को दूर रखती है. साथ ही रसोई के कोनों में नींबू के छिलके या नमक डालना भी फायदेमंद हो सकता है. लेकिन चीनी के डब्बे के लिए लौंग की पोटली सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है. इस छोटे से घरेलू उपाय से आपकी रसोई साफ भी रहेगी और चीनी का डब्बा भी लाल चीटियों से बचा रहेगा.
ये भी पढ़ें