scorecardresearch

मिल गया आसान तरीका, इस सफेद पाउडर को छिड़क दें, फिर देखें कैसे घर से दुम दबाकर भागेगी छिपकली

छिपकलियों को घर से भगाना एक मुश्किल काम है. लेकिन कुछ तरीके अपनाकर आप इन्हें घर से भगा सकते हैं.

Chipkali Kaise Bhagaye Chipkali Kaise Bhagaye
हाइलाइट्स
  • छिपकलियों से छुटकारा पाने का आसान तरीका

  • छिपकली भगाने का आसान घरेलू तरीका

गर्मी और बरसात के मौसम में घरों में छिपकलियों का दिखना आम बात है. किचन, बाथरूम और दीवारों के कोनों में अक्सर ये तेजी से दौड़ती नजर आती हैं, जिससे लोग परेशान हो जाते हैं. लेकिन आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से छिपकली को अपने घर से भगा सकते हैं. खास बात यह है कि इसके लिए आपको कोई महंगा केमिकल खरीदने की जरूरत नहीं होती न ही ज्यादा मेहनत की.

अंडे से दूर भागेगी छिपकली
घर से छिपकली भगाने के लिए आपको सिर्फ अंडे के छिलके चाहिए. सबसे पहले अंडे के छिलके को अच्छे से धो लें और सुखा लें. पिर इसका पाउडर बना लें. इस मिश्रण को घर के उन हिस्सों में छिड़क दें जहां छिपकलियां ज्यादा नजर आती हैं. यकीन मानिए इस आसान नुस्खे से छिपकलियां आपके घर से कोरों दूर रहने लगेंगी. आप इस पाउडर को हर 7 दिन में बदल दें. 

क्यों असरदार है ये देसी नुस्खा?
अंडे की गंध छिपकलियों को असहज कर देती है. इसी वजह से वे उन जगहों पर आने से बचती हैं जहां अंडे रखे जाते हैं. आप चाहें तो घर के कोने में अंडे के छिलके भी टांग सकते हैं. इससे भी छिपकली घर से दूर रहती है.

प्याज से दूर भागती हैं छिपकलियां
इसके अलावा प्याज की तेज गंध भी छिपकलियों को बिल्कुल पसंद नहीं आती. जहां-जहां प्याज रखा जाता है, वहां छिपकलियां आने से बचती हैं या जल्दी उस जगह को छोड़ देती हैं. इस उपाय में प्याज को छोटे टुकड़ों में काटकर घर के उन हिस्सों में रख दें जहां छिपकलियां ज्यादा दिखाई देती हैं जैसे कि किचन की खिड़कियों के पास, दीवारों के कोनों, सिंक के नीचे या बाथरूम के आसपास. फिर कमाल देखिए कैसे छिपकली आपके घर से दूर भागेंगी.

घर में छिपकली क्यों आती है?
छोटे कीट-पतंगे, कॉकरोच और अन्य छोटे कीड़े-मकोड़े छिपकलियों का मुख्य भोजन होते हैं. ये कीड़े अक्सर रोशनी की ओर आकर्षित होकर घर के अंदर आ जाते हैं, इसलिए छिपकलियां भी अपने शिकार की तलाश में घर में आ जाती हैं. इसके अलावा, छिपकलियों को नमी वाला वातावरण पसंद होता है, इसी वजह से वे बाथरूम और किचन जैसे स्थानों पर ज्यादा दिखाई देती हैं.
 

ये भी पढ़ें: